Advertisement Carousel
Uncategorized

रात्रि गश्त पर एसएसपी सदानंद कुमार, अधिकारियों को गश्त सुदृढ कराने के दिये निर्देश….. बेवजह घूमते लोगों को समझाइश, कार्यवाही दौरान फरार 29 वारंटी गिरफ्तार, कई वाहन चालकों का कटा चालान…..

*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा चोरी तथा संपत्ति संबंधी घटनाओं पर अंकुश लगाने जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में रात्रि गश्त दौरान पेट्रोलिंग करने एवं गश्त को और सुदृढ करने का निर्देश दिया गया है ।

इसी अनुक्रम में वे कल रात्रि स्वयं गश्त का जायजा लेने और जवानों में उर्जा लाने गश्त पर निकले। उन्होंने शहर के चौंक चौराहों पर गश्त कर रहे अधिकारियों और जवानों की सजगता को देखा । गश्त प्वाइंट और बार्डर के विभिन्न चेकप्वाइंट का निरीक्षण कर तैनात अधिकारी व जवानों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए। कल रात्रि वारंटों की तामिली को लेकर विशेष अभियान के तहत सभी अनुविभागों के राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण तथा थाना, चौकी प्रभारी गश्त पर मौजूद थे ।

advertisement

गश्त दौरान विभिन्न चेक प्वाइंट पर रात्रि घूमते देखे गये पैदल व वाहन चालकों से पूछताछ किया गया, बेवजह घूमते पाये गये वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । कल विशेष अभियान दौरान विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत 29 फरार वारंटियों को पकड़ा गया, सभी गिरफ्तारी वारंटी है । वहीं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने 40, पूंजीपथरा ने 15 व्यक्तियों पर चालानी कार्यवाही किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING