Advertisement Carousel
Uncategorized

8 बदमाशों का खोला गया गुंडा फाइल, चुनाव से पहले बदमाशों पर नकेल कसने की कवायद…..

*रायगढ़* । आगामी चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा आदतन बदमाशों की गुंडा फाइल खोली जा रही है जिससे संबंधित थाने की टीम उन बदमाशों पर सतत निगाह रख सकें ताकि वे आगे किसी प्रकार की अशांति पैदा ना करें ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा क्राइम मीटिंग में चुनावी तैयारियों को लेकर सभी थाना, चौकी प्रभारियों को अपराधिक पृष्ठभूमि वाले बदमाशों की कुंडली खंगालने के निर्देश दे दिए गए हैं । उन्होंने स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि ऐसे बदमाश जिन पर कई अपराधिक मामले दर्ज हो तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही पश्चात भी वे अपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाये जा रहे हैं । एसएसपी के निर्देशन पर थानों से बदमाशों की फाइलें एसपी कार्यालय भेजी जा रही है जिनकी समीक्षा कर एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा *08 बदमाशों का नाम गुंडा सूची में* लाने आदेशित किया गया है जो *कोतवाली क्षेत्र के 03, चक्रधरनगर का 01, कोतरारोड का 01, जूटमिल के 02 और लैलूंगा का 01 बदमाश है*, बता दें कि कुछ बदमाशों की फाइलें अभी प्रक्रियाधीन है ।

advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के यह भी निर्देश है कि ऐसे अपराधी जिनकी निगरानी खोली गई है और वर्तमान में वे आपराधिक कृत्य छोड़कर सामान्य जीवन व्यतीत कर रहें है, या फिर वृद्ध हो चुके हैं। ऐसे निगरानी बदमाशों का श्रेणी में परिवर्तन किया जावे । आगामी चुनावों के मद्देनजर एसएसपी के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर आसूचना संकलन करने तथा उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का सख्त निर्देश है।

   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING