Advertisement Carousel
Uncategorized

वॉर्ड क्रमांक 9 और 25 के मतदान केंद्रों में पहुँचे विधायक प्रकाश नायक मतदाताओं से मतदान करने की अपील विधायक ने कहा दोनों वॉर्ड से जीतेंगे कांग्रेस प्रत्याशी




रायगढ़।शहर के वॉर्ड क्रमांक 9 व 25 दोनों वॉर्ड में सोमवार को मतदान किया गया।विधायक प्रकाश नायक ने वॉर्ड क्रमांक 9 के चांदमारी हाईस्कूल और वॉर्ड क्रमांक 25 के कौहाकुंडा प्राथमिक शाला मतदान केंद्र में पहुँचे।यहाँ उन्होंने मतदान केंद्रो का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी-कर्मचारीयों से व्यवस्था का जायजा लिया।विधायक ने कहा कि मतदाताओं को मतदान करने में किसी तरह की परेशानी न हो इसका खास तौर पर ध्यान रखा जाए।इस मौके पर उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से मतदान कर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।यहाँ मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक प्रकाश नायक ने इस उपचुनाव में दोनों ही वॉर्ड से कांग्रेस प्रत्याशियों की विजयी होने की बात कहीं।


रायगढ़ के दो वॉर्ड में सोमवार को हो रहे पार्षद पद उपचुनाव के मद्देनजर विधायक श्री नायक 11.30 बजे मतदान केंद्रो में पहुँचे।वॉर्ड क्रमांक 9 के कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी श्रीमती रंजना कमल

advertisement

पटेल व क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात कर मतदान के स्थिति का जायजा लिया।इसी तरह चाँदमारी स्कूल मतदान केंद्र में पहुँचे और संबंधित कर्मचारियों से चर्चा कर व्यवस्था की जानकारी ली।इसके पश्चात वे 12 बजे लगभग शासकीय प्राथमिक शाला कौहाकुंडा मतदान केंद्र पहुँचे।यहाँ बाहर खड़े वॉर्ड क्रमांक 25 के कांग्रेस समर्थित श्रीमती सपना सिदार व क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया।साथ ही मतदान केंद्र कर्मचारियों से व्यवस्था की जानकारी ली।इस दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से रायगढ़ नगर निगम की महापौर श्रीमती जानकी काटजू,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला सहित अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विधायक ने कहा कांग्रेस के पक्ष में है माहौल
सोमवार को दोनों ही वॉर्डों में पहुँचे विधायक प्रकाश नायक ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज यहाँ हो रहे उपचुनाव में मतदाताओं का रुझान कांग्रेस के पक्ष में है।उन्होंने कहा कि मैंने रायगढ़ के वॉर्ड क्रमांक 9 और 25 दोनों ही वॉर्डों में देखा कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों का रुझान है।उन्होंने यह भी कहा कि इस उपचुनाव में हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते हमारे दोनों ही पार्षद प्रत्याशी अच्छे मतों से विजयी होंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING