Advertisement Carousel
Uncategorized

कस्बों में चेम्बर के शाखा का विस्तार है, हर व्यापारी को चेम्बर से जोड़ने का उद्देश्य – सुशील रामदास रायगढ़ चेम्बर ने घरघोड़ा इकाई का किया गठन


रायगढ़ – छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज रायगढ़ द्वारा घरघोड़ा इकाई का गठन गत 19 दिसम्बर, रविवार को किया गया। एक सादे कार्यक्रम में सर्व सम्मति से चयनित घरघोड़ा इकाई के पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा चेम्बर के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास ने किया। इस अवसर पर चेम्बर के पूर्व मंत्री राजेश अग्रवाल (चेम्बर), बजरंग अग्रवाल (जुटमिल), प्रदीप श्रृंगी सहित घरघोड़ा के सम्मानित व्यापारी बंधु गण विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में सर्व प्रथम घरघोड़ा के व्यापारी बंधुओं द्वारा अतिथि रहे सुशील रामदास, राजेश अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल और प्रदीप श्रृंगी आदि को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। उसके पश्चात कार्यक्रम में सभा को राजेश अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। जिसका सार यह रहा कि संगठन की मजबूती उसके सदस्यों पर निर्भर करता है और

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सदस्यों की गणना ही शक्ति का द्योतक माना जाता है। उसके पश्चात सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास ने कहा कि मेरे व्यक्तिगत विश्वास में व्यापार ही वह माध्यम है। जिससे देश की अर्थव्यवस्था को संचालित किया जाता है। इसलिए व्यापारी बंधुओं की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका होती है और उनके अधिकारों के संरक्षण हेतु ही यह संगठन कार्य करता है। यही कारण है कि इस संगठन का शासकीय और प्रशासकीय स्तर पर बातों को गंभीरता से लिया जाता है। जिसके परिणाम स्वरूप व्यापारी बंधुओं के व्यापारिक हितों के संरक्षण के लिए प्रशासकीय स्तर पर कार्य भी किया जाता है और उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कार्मस एण्ड इंडस्ट्रीज के शाखा को कस्बों में विस्तार के पीछे हमारा उद्देश्य हर व्यापारी को चेम्बर से जोड़ने से है। साथ ही यह भी बताना चाहूंगा कि चेम्बर के गठन का उद्देश्य व्यापारिक हितों की संरक्षा है,

advertisement

जिसकी पूर्ति हेतु हमारे द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान वहां के पदाधिकारियों द्वारा कुछ शंकाओं पर प्रश्न भी पूछे गये। जिसका उत्तर सुशील रामदास सहित राजेश अग्रवाल ने भी दिया। जिसमें व्यापारी बंधुओं के समस्या जी.एस.टी. पर अधिकारियों द्वारा कार्यशाला के आयोजन का आश्वासन सुशील रामदास द्वारा दिया गया। तत्पश्चात घरघोड़ा इकाई की गठन की प्रक्रिया को पूरी की गयी। जिसमें सर्व सम्मति से पवन मित्तल को अध्यक्ष, दीपक मित्तल को उपाध्यक्ष रितेश राम अवतार शर्मा को सचिव और संतोष अग्रवाल (सन्नू) को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन नगर पंचायत घरघोड़ा के अध्यक्ष विजय शिशु सिन्हा द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोविंद अग्रवाल (शुभम ट्रेडर्स), राजेश शर्मा (रूपा रेस्टोरेंट), कन्हैया सिंघानिया (सूरज राइस मिल), ब्रजेश अग्रवाल, पूनम मित्तल, उमेश मित्तल, चिंकी अग्रवाल व नगर के गणमान्य व्यापारी बंधु गण शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING