Advertisement Carousel
Uncategorized

मीनाबाजार को लेकर अब तक जिला प्रशासन का रुख क्लियर नहीं…सामान गिरने के बाद क्षेत्र में बढ़ा आक्रोश…होगा आंदोलन…दायर होगी जनहित याचिका…

रायगढ़…सावित्री नगर में लगने वाले मीनाबाजार का विरोध होने के बाद,अब तक जिला प्रशासन का रुख स्पष्ट नहीं हो पाया है।जबकि दूसरी तरफ मीनाबाजार संचालक धीरे धीरे सावित्री नगर में अपना सामान गिराने लगा है।जिसके बाद क्षेत्रवासियों में रोष बढ़ने लगा है।

advertisement


बता दें की सावित्री नगर में लगने वाले मीनाबाजार के विरोध में मोहल्लेवासियों सहित नगर निगम के आधा दर्जन से भी अधिक पार्षदों ने जिला कलेक्टर और एसडीएम को आवेदन दिया है।दिए गए आवेदन में मीना बाजार लगने के बाद क्षेत्र में होने वाली परेशानियों से अवगत कराया गया है।

सोमवार को लगेगी जनहित याचिका…
क्षेत्रवासियों ने बताया की आवदेन दिए हुए तकरीबन बीस दिन हो चुके हैं।लेकिन जिला प्रशासन ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है।ऐसे में अब क्षेत्रवासी लोकहित के मद्देनजर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे।चर्चा के दौरान लोगों ने बताया की आज कोई निर्णय नहीं हुआ तो सोमवार को जनहित याचिका दायर कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING