Advertisement Carousel
Uncategorized

आखिर किसकी शह पर लग रहा मीनाबाजार…एसडीएम ने कहा नहीं दिया हूं अब तक अनुमति…आयुक्त ने कहा…पढ़िए पूरी खबर…

रायगढ़…बिना किसी शासकीय परमिशन के मीना बाजार संचालक सावित्री नगर मैदान में करीबन बीस ट्रक झूला और अन्य सामान गिरावाकर बकायदा जेसीबी और पोकलेन लगाकर मैदान समतल करवाकर मीना बाजार लगाने में जुट गया है।जबकि दूसरी तरफ़ अभी तक जिला प्रशासन की तरफ़ उसे कोई अनुमति उस जगह पर मीना बाजार लगाने की नही मिली है।बावजूद इसके मीना बाजार संचालक चंद्रकांत उर्फ चुनचुन ने प्रशासन को चिढ़ाते हुए बिना अनुमति के मीना बाजार लगाना शुरू कर दिया है।
उल्लेखनीय है की बीते एक महीने से उस जगह पर मीना बाजार नही लगाने देने के लिए मोहल्लेवासी और निगम के तकरीबन 20 पार्षद विरोध कर रहे हैं।

advertisement
Exif_JPEG_420

हाईकोर्ट में जनहित याचिका लग चुकी है..

जिला प्रशासन की तरफ से शिकायतकर्ताओं को कोई भी माकूल जवाब नहीं मिलने के बाद,शिकायतकर्ताओं ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।मीना बाजार की वजह से होनी वाली समस्या के लिहाज से जनहित याचिका दायर कर दी गई है।

Exif_JPEG_420

नही दी गई है अनुमति..एसडीएम

एसडीएम गगन शर्मा ने बताया की अभी तक मीना बाजार के लिए अनुमति मीना बाजार संचालक को नहीं दी गई है।अन्य विभागों से अभिमत मंगाया गया है।सारे विभागों के अभिमत आने के बाद ही विचार करने के बाद कोई फैसला लिया जाएगा…

निगम ने भी अभी तक नहीं दिया है अभिमत…आयुक्त

निगम आयुक्त ने भी कहा है की निगम की तरफ से अभी तक कोई भी अभिमत नही दिया गया है।इस मामले पर उच्च अधिकारी ही कोई निर्णय लेंगे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING