Advertisement Carousel
Uncategorized

अडानी से कम भाड़े को लेकर जिला टेलर मालिक कल्याण संघ ने खोला मोर्चा


रायगढ़ /

जिले भर के वाहन संचालको ने अडानी माइन्स के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

advertisement

अदानी कोल माइंस से रॉबर्टसन साइडिंग के कम भाड़े को लेकर जिला ट्रेलर मालिक कल्याण संघ ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आज जारी विज्ञप्ति में बताया कि हमने 14 दिसंबर को जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया था जिसमें कि हमने 17 दिसंबर तक का समय तय किया था की हमे हमारे हक का उचित भाड़ा मिलना चाहिए। पर इस समय अवधि के बीच में प्रशासन एवं ट्रांसपोर्टर द्वारा कोई भी बातचीत की पहल नहीं की गई इसलिए मजबूरी वश पूरे यूनियन ने अपने ज्ञापन में तय समय के अनुसार अपने वाहनों से अदानी माइन्स का कोयला परिवहन बंद कर दिया है।
जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विधानसभा में 80 किलोमीटर दूरी के लिए अदानी माइन्स से

रॉबर्टसन साइडिंग का भाड़ा 670 रुपये बताया गया था जबकि यहां ट्रांसपोर्टर द्वारा वाहन संचालकों को 320 रुपये लगभग का ही भाड़ा दिया जा रहा है जो कि गाड़ी मालिकों के शोषण की श्रेणी में आता है। इसी अनुचित शोषण और कम भाड़ा देने को लेकर हम शांतिपूर्वक पूरे जिले भर के वाहन मालिक अपने टेलर वाहनों से अडानी का कोल परिवहन को बंद कर दिए हैं। वही आगे उन्होंने विज्ञप्ति में लिखा है कि आज 20 दिसंबर सुबह 12:00 बजे जिले भर के वाहन संचालको ने अदानी कोल माइंस के सामने विरोध प्रदर्शन कर अपने हक के भाड़ा के लिए नारेबाजी की। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि जो भाड़ा ट्रांसपोर्टर को मिल रहा है उसमें वह अपना उचित परिश्रम काटकर बाकी भाड़ा वाहन संचालकों को देंगे। इसके साथ ही उन्होंने शासन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से भी अपील की है कि हमारी मांग पर ध्यान करते हुए उचित पहल कर हमें हमारा हक का परिवहन बड़ा दिलवाए जिससे कि इस व्यवसाय से जुड़े हजारों परिवार अपनी रोजी-रोटी सुगमता पूर्वक चला सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING