Advertisement Carousel
रायगढ़

क्रिकेट में एक और सफलता तुषार और आसीफ का चयनरेस्ट ऑफ सीएससीएस में* आसीफ खान, तुषार शर्मा


रायगढ़। बीसीसीआई के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा जारी शेड्यूल के आधार पर अंडर-19 के एलीट मैचों हेतु जिले से तुषार शर्मा व आसीफ खान का चयन एलीट ग्रुप में रेस्ट ऑफ सीएससीएस टीम हेतु किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि स्व. रियाजुद्दीन मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से रेस्ट ऑफ सीएससीएस टीम का चयन किया गया है। जिसमें जिले के तेज गेंदबाज तुषार शर्मा व विकेट कीपर आसीफ खान का चयन किया गया है। इनके चयन पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सहित, सचिव रामचन्द्र शर्मा, आशीष शर्मा, मनोज विश्वाल, महेन्द्र साव, किशोर पटनायक, वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाहा सिद्धकि, अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, प्रवीण सराफ, सदस्य प्रभात साहु, अमित कुंवर, अभिषेक गुप्ता, संतोष गुप्ता, अजय दुबे, राजा गोरख, सानु भयानी, संतोष गुप्ता, आदि ने शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING