Advertisement Carousel
Uncategorized

भाजपा निकालेगी भ्रष्टाचार की बारात

भूपेश सरकार के खिलाफ करेगी प्रदर्शन

advertisement

रायगढ़-भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के अध्यक्ष डिग्रीलाल साहू ने आज के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा है की रायगढ़ शहर मंडल द्वारा आज रविवार को गांधी प्रतिमा चौक से दोपहर 3 बजे भूपेश सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार की बारात निकाली जा रही है जो की शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सुभाष चौक में भूपेश बघेल का पुतला दहन के साथ समाप्त होगी।

नगर मंडल महामंत्री सुमित शर्मा एवं मनोज शर्मा ने रायगढ़ जिले व शहर के समस्त नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से विनम्र निवेदन है कि वे इस भ्रष्टाचार रूपी घोटालों की बारात में सम्मिलित होकर भूपेश सरकार का पुतला दहन में सहभागी बनें।
आज प्रदेश सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है,आमजनमानस इससे पूरी तरह प्रभावित है परंतु फिर भी आए दिन भ्रष्टाचार के नए नए कीर्तिमान यह भ्रष्ट सरकार स्थापित कर रही है,इसी के विरोध में आज भ्रष्टाचार की बारात निकाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING