Advertisement Carousel
Uncategorized

बाबूजी की जयंती पर होंगे जिंदल में विभिन्न कार्यक्रम….

रायगढ़…जिंदल समूह के संस्थापक आदरणीय बाबूजी श्री ओ.पी. जिंदल जी की जयंती के शुभ अवसर पर दिनांक 7 अगस्त, दिन सोमवार को जिंदल स्टील एंड पॉवर के रायगढ़ संयंत्र द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रमों की श्रृंखला सुबह 7:45 बजे जेएसपी परिसर स्थित बाबूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि के साथ शुरू होगी। इसके बाद आशा – द होप के विशेष बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
जिंदल आरोग्यम अस्पताल में जेएसपी फाउंडेशन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें आसपास के गांवों के 500 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच, उपचार और दवाइयों का वितरण पूरी तरह से निशुल्क किया जाएगा।
शहर और आसपास के 12 वृद्धाश्रम, अनाथालय आदि में भोजन की व्यवस्था के साथ उनकी आवश्यकता अनुरूप सामग्रियों का वितरण भी किया जाएगा।
उर्दना स्थित साईं मंदिर में जिंदल स्टील एंड पॉवर द्वारा दोपहर 12 से 3 बजे के बीच भंडारा का आयोजन किया गया है।
आप सभी से सादर अनुरोध है कि उपरोक्त कार्यक्रमों में पधारकर हमें अनुग्रहित करें। 🙏🏻

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING