Advertisement Carousel
Uncategorized

सीईओ जिला पंचायत डॉ.मित्तल ने श्री हरिहर यादव को 01 लाख रुपये अनुकम्पा अनुदान राशि का चेक प्रदाय किया


रायगढ़, / सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल ने आज अपने कक्ष में स्व.सुश्री संगीता यादव के पिता श्री हरिहर यादव को जिले के प्रशासनिक मद से अनुकम्पा अनुदान के रूप में एक लाख रूपये का चेक प्रदान किया।
ज्ञात हो कि महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के संविदा पद पर जनपद पंचायत रायगढ़ में स्व.सुश्री संगीता यादव कार्यरत थी। जिनका 06 नवम्बर 2020 को आकस्मिक निधन हो गया। स्व.सुश्री संगीता यादव ने जांजगीर-चांपा में दो वर्ष आठ माह तथा जिला रायगढ़ में छ: माह लगभग सेवा दी थी। इस तरह से दो वर्ष की अवधि पूर्ण होने के फलस्वरूप, प्रावधान अनुसार स्व.सुश्री संगीता यादव के पिता श्री हरिहर यादव को एक लाख रूपये प्रदाय किया गया।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING