Advertisement Carousel
Uncategorized

प्रदेश की भूपेश सरकार किसानों की उन्नति के लिए है प्रयासरत- विधायक प्रकाश नायक, भेट मुलाकात कार्यकम में विधायक प्रकाश नायक ने ग्राम जामपाली, कर्राजोर, सारसमाल, छिंच,एवम ग्राम सुलोनी पहुंचकर जाना लोगो का हाल

रायगढ़-सामान्य तौर पर देखा जाता है कि आमजन जनप्रतिनिधियों के पास पहुंचकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराते है।परंतु विधायक प्रकाश नायक की कार्यशैली सबसे अलग नजर आती है।जितनी गंभीरता से आमजन की समस्याओं को अपने कार्यालय में सुन उसका निदान करते है।वही लगातार लोगो के मध्य पहुंचकर स्वयं उनकी समस्याओं को सुन उसे दूर करने में सक्रियता दिखाते है।यही कारण हैं कि विधायक प्रकाश नायक की लोकप्रियता लोगो के सर चढ़कर बोलती है।इसी तारतम्य में भेटमुलाकात कार्यक्रम के तहत विधायक प्रकाश नायक पुसौर विकासखंड के ग्राम जामपाली,

advertisement

कर्राजोर, सारसमाल, छिंच,-एवम ग्राम सुलोनी पहुंचे।जहा ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए उनका हाल जाना।वही उनकी समस्याओं को सुन जहा संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।वही प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।वही उन्होंने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों की उन्नति के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।इसके साथ ही गांव,गरीब,युवा,किसान,सियान हर वर्ग के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन कर हर वर्ग को लाभ पहुंचाने प्रयासरत है।

शासन की योजनाओं के उचित क्रियान्वयन की ले रहे सुध
गौरतलब हो कि विधायक प्रकाश नायक जहा ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान कर रहे है।वही उन योजनाओं के सही क्रियान्वयन को लेकर भी लगातार मॉनिटरिंग करते है।जिसका नतीजा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचते नजर आ रहा है।विदित हो कि प्रदेश शासन द्वारा जहा अपने वायदे के मुताबिक धान की कीमत में वृद्धि करते हुए किसान वर्ग को लाभान्वित किया गया।वही गोठान,बेरोजगारी भत्ता, वृद्धा पेंशन योजना सहित कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।जिसका उचित लाभ विधायक प्रकाश नायक की सक्रियता से ग्रामीणों को मिल रहा है।


इनकी रही उपस्थिति
आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से भुवनेश्वर पटेल ,मनोज नायक,उमा शंकर चौधरी,त्रिलोचन चौधरी,अशोक पटेल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवम ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING