Advertisement Carousel
Uncategorized

कोरोना के मद्देनजर भिक्षुकराम जी के निर्वाण दिवस पर स्थगित रहेगा भंडारे का आयोजन

रायगढ़ :- अवधूत राम के सानिध्य में रहने वाले बाबा भिक्षुकराम जी के निर्वाण दिवस पर प्रति वर्ष 25 दिसम्बर को आयोजित होने वाला सार्वजनिक भंडारा कोविड संक्रमण के मद्देनजर स्थगित रहेगा l ओघड़ पंथ के सन्त भिक्षुक राम जी को बाबा अवधूत राम जी का लंबे समय तक सानिंध्य मिला l 1992 में उनका निर्वाण हुआ l गौशाला के समीप ही उनकी स्मृति में एक समाधि स्थल निर्माण भी किया गया है l सन 1993 से उनकी स्मृति में सार्वजनिक भंडारे का आयोजन किया जाता है l जिसके श्रद्धालुओं के मध्य प्रसाद वितरण किया जाता है l यह भंडारा में अवधूत राम जी के शिष्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के पावन स्पर्श से प्रारंभ होता है l आयोजन से जुड़े श्रद्धालुओ ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी के नियमों के पालन को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भंडारा स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है l

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING