Advertisement Carousel
Uncategorized

सीनियर क्रिकेट का ट्रायल 23 अगस्त को पहले होगा फिटनेस टेस्ट, फिर ट्रायल



रायगढ़। बीसीसीआई के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा क्रिकेट के आने वाले सत्र की घोषणा कर दी गई है। जिसमें सीनियर टी-20 मैच हेतु टीम के लिए ट्रायल 23 अगस्त को ट्रायल स्टेडियम में ही होगा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि रायगढ़ स्टेडियम में दोपहर को 2:00 बजे से खिलाडिय़ों का बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी के आधार पर ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल के लिए चयनकर्ता वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार एवं अभिषेक गुप्ता को मनोनीत किया गया है। संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने ज्यादा से ज्यादा खिलाडिय़ों को ट्रायल में शामिल होने की अपील की है।
यह है नियमावली
सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि सभी खिलाडिय़ों को अपनी कीट लानी होगी तथा कलर ड्रेस में आना होगा। राज्यस्तरीय टीम के ट्रायल हेतु 20-20 खिलाडिय़ों को सीएससीएस के निर्देश पर आगे भेजा जाएगा। जिसकी जानकारी पृथक से दी जाएगी। सभी नये खिलाडिय़ों को अपना रजिस्ट्रेशन करवाने का निर्देश दिया गया है। बिना रजिस्ट्रेशन के खिलाड़ी ट्रायल में शामिल नहीं हो सकेंगे। रजिस्टे्रशन के लिए ओरिजनल प्रमाण पत्र व डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र, मेनूवल जन्म प्रमाण पत्र, जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में प्रात: 10:30 से 1:30 व शाम 5:00 से 8:30 बजे तक आकर करवा लें। विस्तृत जानकारी जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय से ली जा सकती है। जिन खिलाडिय़ों ने डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है वह अनिवार्य रूप से मैच से पूर्व बना लें। ताकि प्रतियोगिता में शामिल हो सके।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING