Advertisement Carousel
Uncategorized

सांस्कृतिक साहित्यिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने दीपक आचार्य

कलाकारों के हित तथा पार्टी को मजबूत करने दिलीप षडंगी ने किया सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन

advertisement

अध्यक्ष समेत उपाध्यक्ष,सचिव,सह सचिव तथा कोषाध्यक्ष की भी हुई नियुक्ति

रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला,महापौर जानकी काट्जू,सभापति जयंत ठेठवार के अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश

अध्यक्ष दिलीप षड़ंगी ने जिला स्तर पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पद नियुक्त कर पार्टी का विस्तार किये जिसमे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला कांग्रेस का दीपक आचार्य को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौपा गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम तथा संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप षड़ंगी


ने शहर के कलाकार दीपक आचार्य को जिलाध्यक्ष,मनोज तिवारी,विजय शर्मा,डॉ मुकेश भारती को जिला उपाध्यक्ष,इबरार अहमद,ब्रजेश नन्दे को जिला सचिव तथा जिला सह सचिव आशीष इजारदार, गजानन यादव, एवं जिला कोषाध्यक्ष हेतु रामनन्दन यादव को जिम्मेदारी मिली।सभी को प्रदेश अध्यक्ष दिलीप षडंगी द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया।नियुक्ति दौरान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष शेख ताजीम एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING