Advertisement Carousel
Uncategorized

आशा इक़बाल सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ की 6 महिला पत्रकार


भिलाई:- छत्तीसगढ़ में वर्ष 2013 से महिला पत्रकारों को सम्मानित करने का सिलसिला अनवरत चल रहा है। आशा इक़बाल महिला पत्रकार सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ की 06 चुनिंदा नामों की घोषणा दैनिक भारत भास्कर के प्रधान संपादक संदीप तिवारी “राज” एवं वरिष्ठ पत्रकार बी डी निज़ामी ने किया और बताया कि छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इक़बाल की धर्मपत्नी आशा इक़बाल की स्मृतियों को संजोये रखने के लिए महिला पत्रकारों को पत्रकारिता के प्रति प्रोत्साहन देने छत्तीसगढ़ में अपनी तरह का यह एकमात्र सम्मान है। वर्ष

2013 से अब तक 20 महिला पत्रकारों को आशा इक़बाल सम्मान से नवाजा जा चुका है। ये सम्मानित महिला पत्रकार आज भी छत्तीसगढ़ के बड़े प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़कर पत्रकारिता में अपनी भागिदारिता निभा रही हैं।संदीप तिवारी ने बताया कि इस वर्ष 2023 के लिए उत्तरा विदानी (महासमुंद), निशा मसीह (रायगढ़), प्रीति(लक्ष्मी)सोनी (बिलासपुर), शुभ्रा नंदी (रायपुर), अनुभूति भाकरे ठाकुर (भिलाई) तथा अनामिका बिश्वास (नारायणपुर,बस्तर) को 27 अगस्त की रात्रि 07 बजे से भिलाई नेहरू कल्चरल हाउस-सभागार, सेक्टर-वन में आयोजित “यादें मुकेश”कार्यक्रम के दौरान गणमान्य अतिथियों द्वारा “आशा इक़बाल महिला पत्रकार सम्मान” से सम्मानित किया जावेगा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING