Advertisement Carousel
रायगढ़

छातामुरा हाईस्कूल भवन के लोकार्पण में विधायक प्रकाश नायक का हुआ भव्य स्वागत,उमड़ी भीड़



रायगढ़।शहर से लगे छातामुरा हाईस्कूल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुँचे रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक छातामुरा में भव्य स्वागत हुआ।नगर निगम के एल्डरमैन चंद्रशेखर चौधरी व कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता दुर्गा पटेल के नेतृत्व में बाजे गाजे के साथ विधायक का जोरदार स्वागत हुआ।विधायक श्री नायक जैसे ही ग्राम छातामुरा पहुँचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने उन्हें फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया।विधायक प्रकाश नायक के जिंदाबाद के नारों के साथ बाजे गाजे से अगवाई करते हुए उन्हें कार्यक्रम स्थल नवीन हाई स्कूल प्रांगण तक ले जाया गया ।इस दौरान गाँव में जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ भी उनका स्वागत हुआ।

advertisement


बच्चों के प्रस्तुति ने मनमोहा
शासकीय स्कूल भवन के लोकार्पण समारोह के अवसर पर यहाँ स्कूली बच्चों का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित था।छोटे व बड़े बच्चों ने हिंदी,छत्तीसगढ़ी,व ओड़िया नृत्य की शानदार

प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में पहुँचे अतिथियों व दर्शकों का मनमोह लिया।बच्चों की इस प्रस्तुति को सभी लोगों द्वारा सराहना की गई।कार्यक्रम के अंत में विधायक प्रकाश नायक व अन्य अतिथियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति देनें वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र व उपहार से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING