Advertisement Carousel
Uncategorized

इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल के तत्वाधान में तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन…कोतरा रोड स्थित अग्रवाल ट्रेडर्स के प्रथम तल में 25 से 27 अगस्त तक आयोजन

advertisement

रायगढ़ :- योग आयुर्वेद साइंस में
एम. एस. सी. श्रेया अग्रवाल ने
इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल के तत्वाधान में तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर के आयोजन की जानकारी देते हुए बताया आगामी 25 से 27 अगस्त तक प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक कोतरा रोड स्थित अग्रवाल ट्रेडर्स के ऊपर निः शुल्क योग शिविर का आयोजन होगा । इस शिविर मे महिलाए पुरुष बच्चे सभी लोग शामिल हो सकते है।योग शिविर का आयोजन इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल अध्यक्ष श्रीमती अनिता

अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती सीमा बोंदिया एवम सचिव मनीषा अग्रवाल ने शहर वासियों से इस शिविर में शामिल होने की अपील की है। तनाव को दूर भागने योग मय जीवन शैली को अपनाया जाना आवश्यक हो गया है। योग के जरिए मन की असहजता को आसानी से शांत किया जा सकता है। दवाओं का सेवन रोगों का स्थाई उपचार नही है। नियमित योग के जरिए रोगों की संभावना को रोका जा सकता है।आयोजको ने जानकारी देते हुए कहा इस शिविर मे शामिल होकर योग की बारीकियों को आसानी समझा जा सकता है। योग के साथ आयुर्वेद का दर्शन आनंदमय जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING