Advertisement Carousel
Uncategorized

जीत का श्रेय हमारे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को -प्रकाश नायक रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के दोनों वॉर्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों के जीत पर कहा विधायक ने



रायगढ़।नगर पालिक निगम रायगढ़ के पार्षद पद के उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत पर खुशी जाहिर करते हुए रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक ने इस जीत का श्रेय शहर के सभी कांग्रेस

कार्यकर्ताओं को दिया।उन्होंने कहा कि वॉर्ड क्रमांक 9 व 25 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में हमारे कार्यकर्ताओ ने भरपुर मेहनत किया जिसके फलस्वरूप इस चुनाव में हमारी जीत हुई।नवनिर्वाचित पार्षद श्रीमती रंजना कमल पटेल व श्रीमती सपना

advertisement

सिदार को विधायक ने जीत की बधाई दी।उन्होंने यह भी कहा कि हमें इन दोनों ही वॉर्डों से जीत की पूरी उम्मीद थी।छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार के कार्यों से लोग खुश व संतुष्ट है यह इस चुनाव में मिली कांग्रेस की जीत से स्प्ष्ट होता है।इस मौके पर उन्होंने इस जीत का श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को देतें हुए उन्हें बधाई दी।


यहाँ यह भी बताना जरूरी होगा कि इस उपचुनाव में विधायक प्रकाश नायक ने वॉर्ड क्रमांक 9 और 25 के कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए उनके वॉर्डों में डोर-टू डोर प्रचार प्रसार किया था।वॉर्ड के मतदाताओं से इन प्रत्याशियों को जिताने के लिए आग्रह किया था।इसी तरह शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अलग अलग बैठक लेकर जीत के मूलमंत्र दिया था।सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING