Advertisement Carousel
Uncategorized

खेल प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास पुरी टीम द्वारा= रामचंद्र संस्कार के खिलाडिय़ों की धूम स्कूल क्रिकेट व बीसीसीआई क्रिकेट में चयन


रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल एवं प्रतिष्ठित कोचिंग ऐकेडमी संस्कार क्रिकेट ऐकेडमी के क्रिकेट खिलाडिय़ों ने परचम लहराते हुए जिले की स्कूल क्रिकेट टीम एवं बीसीसीआई द्वारा निर्देशित प्रतियोगिताओं में जिले की टीम में चयनित होकर संस्कार स्कूल, संस्कार क्रिकेट ऐकेडमी एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है। स्कूल एवं ऐकेडमी के संचालक रामचन्द्र शर्मा ने खुशी जताते हुए बताया कि जिले की स्कूली टीम में अंडर 17 टीम के अंतर्गत संस्कार के होनहार खिलाड़ी निखील पटेल, शिवम यादव, अर्थव मंडल, विधान यादव, अंशुल सिंह, अंकित बंजारे, शुभम पांडे, दैविक अग्रवाल का चयन किया गया है। जबकि अंडर 14 की टीम में शौर्य पांडे एवं आदित्य शर्मा का अंडर 14 में चयन किया गया है। ज्ञात हो कि सीनियर टी-20 टीम में भी संस्कार क्रिकेट ऐकेडमी के रवि सिंह, अमित कुंवर, सचिन चौहान, कमलेश यादव, सूरज आचार्या आदि का चयन हुआ है। संस्कार पब्लिक स्कूल एवं संस्कार क्रिकेट ऐकेडमी की शानदार सफलता पर मध्यप्रदेश टीम के पूर्व कप्तान एवं ऐकेडमी के मुख्य कोच पंकज बोहिदार, सहायक कोच शरद यादव तथा संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का चयन होने पर प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। ऐकेडमी के संचालक रामचन्द्र शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि संस्कार क्रिकेट ऐकेडमी आरंभ के दिनों से ही सफलता के सोपान लगातार तय करता जा रहा है। वहां आधुनिक टर्फ विकेट के साथ-साथ विभिन्न खेल उपकरण का भी उपयोग होता है। जिससे वहां के खिलाडिय़ों का प्रदर्शन निरंतर निखर रहा है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING