Advertisement Carousel
Uncategorized

उमाशकर ने किया शहर वासियों का नाम रौशन इंडियन आर्मी में हुआ सलेक्शन , एलओसी पर है तैनात


रायगढ़ । सत्तीगुडी चौंक निवासी हेमंत देवांगन के बडे पुत्र उमाशंकर देवांगन का इंडियन आर्मी में सलेक्शन ने न सिर्फ मातापिता का नाम रौशन कर दिया है बल्की पूरे देवांगन समाज और शहर वासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है । उमाशंकर देवांगन का इंडियन आर्मी में सलेक्शन होने साथ ही देहरादून उत्तराखंड के सरहद एलओसी में तैनात किया गया है। इसमे सोल्जर उमाशंकर ने बताया कि इडियन आर्मी में जाकर देश की सेवा करना ही उसका सपना था जो आज पूरा हो गया। उन्होनें बताया कि 2021 में उसने इंडियल आर्मी के वेबसाइड में ऑन लाइन फॉम भरा था। उसमें साल 2022 में उसका फिजिकल तथा मेडिकल होने के साथ ही 15 जनवरी 2023 की परीक्षा में उसका नाम मेरिड लिस्ट में आया और उसके बाद उसे हैदराबाद में ट्रेनिंग के लिये भेज दिया गया। वहां 31 हप्ते की ट्रेनिंग के बाद 12 अगस्त को शपत ग्रहण संम्पन्न हुआ। उमाशंकर ने बताया कि वह आरटीलरीय रेजिमेंट में पोस्टींग की गई है । इसके बाद सीधे उसकी देहरादूर उत्तराखंड के एलओसी में डियूटी दिया गया।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING