Advertisement Carousel
Uncategorized

राजेंद्र चेंबर के आकस्मिक निधन पर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने उन्हें दी श्रद्धांजलि चेंबर की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले भाई राजेंद्र के लिए व्यापारी भाइयों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की विनम्र अपील…

advertisement

रायगढ़ 3 सितंबर : राजेंद्र अग्रवाल (चेंबर) का देहावसान आज देर रात्रि 1 बजे जिंदल हॉस्पिटल में हो गया है। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे । वे अपने पीछे 2 पुत्र एवं 4 पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। इनका अंतिम यात्रा निवास स्थान कबीर चौक से दोपहर 3:30 बजे निकाली जावेगी। उनके आकस्मिक निधन से व्यापारी वर्ग एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स में शोक व्याप्त है।

राजेंद्र अग्रवाल जी ने आजीवन व्यापारी भाइयों की सेवा चेंबर ऑफ कॉमर्स के माध्यम से की और वे चेंबर के नाम से ही जाने गए एवं पर्याय बन गए। चेंबर को उन्होंने आत्मसात कर लिया था। चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज आप सभी व्यापारी भाइयों से निवेदन करता है की भाई राजेंद्र अग्रवाल जी के सम्मान में कृपया दोपहर 2 से 3:30 बजे तक अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर अपनी श्रद्धांजलि प्रदान करें ।

सुशील रामदास, शक्ति अग्रवाल, ललित बोंदिया, हीरा मोटवानी, राजेश अग्रवाल, मनोज बेरीवाल, बजरंग अग्रवाल बोरा सभी ने विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए अपिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING