Advertisement Carousel
Uncategorized

सुनील रामदास के नेतृत्व में कौहाकुंडा और आशा निकेतन में किया गया वृक्षारोपण


रायगढ़ – नगर के कौहाकुंडा और आशा निकेतन वृद्धा आश्रम में फलदार, फूलदार और छायादार पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर स्थानीय वृद्धाश्रम के पुरुष एवं महिला वरिष्ठ जन के बीच मिठाइयां व बिस्कुट का वितरण किया गया। उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233 सी. के कैबिनेट सेक्रेटरी द्वय लायन दयानन्द अवस्थी एवं लायन आशीष अग्रवाल वृद्धाश्रम के प्रबंध संचालक संतोष पटनायक व वृद्धजन जन उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कौहाकुंडा क्षेत्र में छोटे पौधों भी वितरण किए गए। उक्त कार्यक्रम में विचार

परिवार एवं भाजपा के कार्यकर्ता संजय देवांगन, मनजीत सिंह, माही पाण्डेय, सविता पाण्डेय, मोंटू सिदार, संजू, दीपक, संदीप एवं लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233 सी. के कैबिनेट सेक्रेटरी द्वय लायन दयानन्द अवस्थी एवं लायन आशीष

advertisement

अग्रवाल सहित दर्जनों गणमान्य जन की उपस्थिति रही। रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा संचालित पर्यावरण संरक्षण रथ के संचालक सहयोगी  रामनंदन यादव ने बताया कि समाज पर्यावरण संरक्षण एक सामाजिक विषय है। इसलिए इस कार्यक्रम के संचालन में लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING