Advertisement Carousel
Uncategorized

करिश्माई नेतृत्व के धनी राजेंद्र भाई का निधन अपूरणीय क्षति:- सुनील लेंध्रा….दो दशकों तक चेंबर के जरिए जनहित की आवाज बुलंद करते रहे

advertisement

रायगढ़ :- व्यापारिक संस्था छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के लिए अपना पूरा जीवन खपाने वाले राजेंद्र अग्रवाल के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए सुनील लेंध्रा ने कहा दो दशकों तक उनके अनवरत प्रयासों के जरिए चेंबर ऑफ कॉमर्स ने बड़ा मुकाम हासिल किया। उनके प्रभावशाली करिश्माई नेतृत्व की वजह से व्यापारियों का इस संस्था पर अगाध विश्वास बना रहा । व्यापारियों को मांगों के साथ साथ जन हित की आवाज भी संस्था के जरिए बुलंद की । बहुत सी प्रशासनिक विसंगतियों को भी उन्होंने चेंबर के जरिए प्रभावशाली तरीके से सरकार के समक्ष रखा। जन हित एवम व्यापारियों की मांगो को सदैव जन प्रतिनिधियों के सामने प्रभावी तरीके से रखते रहे। सही मायने में राजेंद्र अग्रवाल व्यापारियों के हित के लिए अन्याय अत्याचार शोषण के विरोध निरंतर मुखर रहे। जन हित एवम व्यापारिक हित के लिए उन्होंने दोनो दलों के जन प्रतिनिधि विधायको सांसदो से निरंतर संवाद रखा। रेल सुविधाओं के विस्तार बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। सुनील लेंध्रा ने राजेंद्र चेंबर से निरंतर होने वाली मुलाकातो का भी जिक्र किया। अपने कार्यों की वजह से वे चैंबर के पर्याय बन गए l सड़क की लड़ाई लड़ने वाले एक योद्धा के रूप में उनकी पहचान स्थापित रही।दुख की इस घड़ी में सुनील लेंध्रा ने भगवान से प्रार्थना करते हुए उन्हें चरणों में स्थान देने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING