Advertisement Carousel
Uncategorized

सीजी पीएससी में स्थान बनाकर सारिका मित्तल ने रायगढ़ का मान बढ़ाया : सुनील रामदास

रायगढ़। रायगढ़ की बेटी, सारिका मित्तल, ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में अद्वितीय प्रदर्शन दिखा कर पूरे प्रदेश को अपनी प्रतिभा से सबको गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता के शिखर पर पहुंचने का सफर संघर्ष और कठोर परिश्रम का परिणाम है। विशेषता यह है कि सारिका ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को सिर्फ अपने दूसरे प्रयास में हासिल किया। इस विशेष अवसर पर, सुनील रामदास ने उन्हें जोरदार बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, “बेटियों के इस प्रकार की उपलब्धियां हमारी समाज की सशक्तिकरण की ओर एक कदम और बढ़ाती हैं।”

advertisement


इसे ना सिर्फ सारिका की व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में देखना चाहिए, बल्कि यह उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है जो अपने सपनों को हकीकत में बदलना चाहती हैं, सुनील रामदास ने कहा।
सुनील रामदास ने इस अवसर पर सारिका और अन्य उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा, “बेटियों की इस तरह की उपलब्धियां हमें गर्वित करती हैं।” इसे एक नई शिक्षा और समर्पण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानना चाहिए। 
 सारिका मित्तल रायगढ़ वृंदावन कॉलोनी निवासी अशोक मित्तल की सुपुत्री है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING