Advertisement Carousel
Uncategorized

किण्डर वैली प्ले स्कूल में नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व।


advertisement

रायगढ़। देवकी नन्दन के धरावतरण के शुभ बेला में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी किण्डर वैली प्ले स्कूल में नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम शाला के संस्थापक श्रीमती रीनू थवाईत ने श्री कृष्ण की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्जवलित करते हुए उत्सव का श्री गणेश किया। हमारे भारत की महान सनातनी संस्कृति व परंपरा को निरंतर आगे बढ़ते हुए समग्र मानव समाज को भगवान वासुदेव की आदर्श नीति को स्थापित करने का यह एक ऐसा मंत्र है जो क्रूरता, निष्ठुरता, अहंकार का विनाश कर शांति स्नेह प्रेम एवं विश्व वसुधैव कुटुंबकम संभाव को प्रदर्शित करता है।विद्यार्थियों ने भगवान श्री कृष्ण के 16 कला पर आधारित विविध मनमोहक कृतियां का संबंध प्रदर्शित किया। यमुना के किनारे कदम पेड़ के ऊपर मधुर बंशी की गूंज और गोपिकाओं का अविरल प्रेम यह प्रतीत करता है कि आज भी सारंगपाणी कुंजबिहारी भगवान की बांसुरी की धुन के सहारे यह धरा टिकी है। विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा मनमोहक मटका फोड़ कार्यक्रम समारोह में बैठे हुए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। तत्पश्चात् नन्हें मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा राधा कृष्ण की वेशभूषा में राधा और कृष्ण के चित्रों को चरितार्थ करते हुए अपनी-अपनी झलकियां प्रस्तुत की।कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ नम्रता चौहान, खुशबू, अंजली और खुशी गोयल ने विद्यार्थियों को आगामी भविष्य अनुशासन और लगन मेहनत को सामने रखते हुए और कृष्ण भगवान के आदर्श को पालन करने का सलाह दी। अंत में श्रीमती रीनू थवाईत ने उत्सव का समापन घोषित किया गया । तत्पश्चात् विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING