Advertisement Carousel
Uncategorized

अंडर 19 क्रिकेट का ट्रायल 10 सितंबर को स्टेडियम मे होगा ट्रायल, फोटो- क्रिकेट लोगो


रायगढ़। बीसीसीआई के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा क्रिकेट में अगले सत्र की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिसमें अंडर 19 टेस्ट मैच हेतु टीम के लिए ट्रायल 10 सितंबर को ट्रायल स्टेडियम में ही होगा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि अंडर 19 के सभी मैच टेस्ट आधार पर होंगे इस कारण से पहले फिटनेस टेस्ट किया जाएगा। फिटनेस टेस्ट  एवं ट्रायल के लिए दोपहर 2:00 बजे रायगढ़ स्टेडियम में खिलाडिय़ों को पहुंचने के लिए कहा गया है।  दोपहर को 2:00 बजे से खिलाडिय़ों का बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी के आधार पर ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल के लिए चयनकर्ता वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार, अभिषेक गुप्ता को मनोनीत किया गया है। संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने ज्यादा से ज्यादा खिलाडिय़ों को ट्रायल में शामिल होने की अपील की है।
यह है नियमावली एवं फीस
सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि सभी खिलाडिय़ों को अपनी कीट लानी होगी तथा सफेद ड्रेस में आना होगा। ट्रायल के लिए प्रत्येक खिलाड़ी के पंजीयन हेतु 200 रुपये शुल्क रखा गया है। जो मैदान पर ही ट्रायल के पूर्व लिया जाएगा। अंडर 19 के लिए कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2005 रखी गई है। अर्थात वहीं खिलाड़ी इसमे शामिल हो सकते हैं जो 1 सितंबर 2005 को जन्मे है या इसके बाद जन्मे हैं। राज्यस्तरीय टूर्नामेंट हेतु 20-20 खिलाडिय़ों को  सीएससीएस के निर्देश पर आगे भेजा जाएगा।  सभी नये खिलाडिय़ों को अपना रजिस्ट्रेशन करवाने का निर्देश दिया गया है। बिना रजिस्ट्रेशन के खिलाड़ी ट्रायल में शामिल नहीं हो सकेंगे। रजिस्टे्रशन के लिए ओरिजनल प्रमाण पत्र व डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र, मेनूवल जन्म प्रमाण पत्र, पीवीसी आधार कार्ड, के साथ जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में प्रात: 10:30 से 1:00 व शाम 5:00 से 8:30 बजे तक आकर करवा लें। विस्तृत जानकारी जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय से ली जा सकती है। जिन खिलाडिय़ों ने डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है वह अनिवार्य रूप से मैच से पूर्व बना लें। ताकि प्रतियोगिता में शामिल हो सके।  

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING