Advertisement Carousel
Uncategorized

अंडर 14 एवं 16 का ट्रायल संपन्न अगले माह होगी प्रतियोगिता

रायगढ़। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देश पर जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ के द्वारा अंडर 14 एवं अंडर 16 का ट्रायल रायगढ़ स्टेडियम में लिया गया। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि चयनकर्ता पंकज बोहिदार एवं अभिषेक गुप्ता के द्वारा 100 से अधिक की संख्या में पहुंचे हुए युवा खिलाडिय़ों का फिटनेस के पश्चात बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी के आधार पर ट्रायल लिया गया। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का चयन किया जाकर अंडर 14 एवं अंडर 16 की टीम तैयार की गई।
अंडर 14 की टीम इस प्रकार है:- 1. युवराज यादव, 2. कृष्णा साव, 3. अनिरूद्ध पांडे, 4. अंकुश कुमार यादव, 5. रूद्राक्ष सिंह, 6. गगन सोनी, 7. विराट जायसवाल, 8. अंश नायक, 9. सिद्धार्थ सेन गुप्ता, 10. हार्दिक वलेचा, 11. विख्यात गुप्ता, 12. हर्ष मोड़ा, 13. शाहिन अख्तर, 14. नमन अग्रवाल, 15. आदित्य शर्मा, 16. आयुष मिश्रा, 17. दीपेश कुमार पासवान, 18. कृष्णा सिंह, 19. विवेक वरदान दुबे, 20. कनिष्क मरावी, 21. कनिष्क कुमार, 22. अंकित मिश्रा, 23. तनवीर दास, 24. प्रियांशु पांडे, 25. देवांश शर्मा, 26. सूर्या कुमार, 27. रितेश, 28. आदित्य कुमार, 29. विराज सोनी, 30. दक्ष अग्रवाल, 31. नीरज मालाकार, 32. अनुकल साहू, 33. पार्थ गोयल।
अंडर 16 की टीम इस प्रकार है:-1. अंकित मिश्रा, 2. मिसबाह जफर, 3. कृष्णा सिंह, 4. अनूप विश्वकर्मा, 5. अथर्व मंडल, 6. कनिष्क कुमार, 7. निखील पटेल, 8. विवेक वरदान दुबे, 9. अथर्व पांडे, 10. फैजान रजा, 11. सूर्या कुमार, 12. नमन वालेचा, 13. अंशुल सिंह, 14. अंकित बंजारे, 15. दैविक महामिया, 16. श£ोक चटर्जी, 17. स्मूर्ति रंजन, 18. सिद्धार्थ सेन गुप्ता, 19. वेदांत शर्मा, 20. शाहिन अख्तर,
21. नैतिक शुक्ला, 22. रूद्राक्ष सिंह, 23. प्रिंस दत्ता, 24. युवराज पटेल 25, मनीष पटेल, 26. खिलेश भारद्वाज। ये टीम अंतरिम रूप से चुनी गई है।

advertisement


इन सभी खिलाडिय़ों के चयन पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, जिला स्तरीय अम्पायर महेश दधीचि, चंद्रेश यादव, मलय आईच, आदित्य शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।
लगेगा कैंप, होंगे अभ्यास मैच
जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि बीसीसीआई के अनुसार सीएससीएस के द्वारा जानकारी दी गई है कि अंडर 14 एवं अंडर 16 क्रिकेट का सत्र अक्टूबर माह में होना संभावित है। इसलिए आनेवाले सप्ताह में जिला क्रिकेट संघ द्वारा फिटनेस कैंप लगाकर अभ्यास करवाया जाएगा। इसी दौरान आपस में टीम बनाकर एवं बाहर की टीमों से भी मैच खिलवाया जाएगा। अंतिम प्रदर्शन के आधार पर फाईनल टीम तैयार होगी। जो राजधानी में होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING