Advertisement Carousel
Uncategorized

कार्रवाई : चक्रधरनगर पुलिस ने कार से गांजा तस्करी कर रहे आरोपी को किया गया गिरफ्तार……आरोपी से 105 किलो गांजा के साथ होण्डा कार जप्त, उड़ीसा से होंडा कार में लायी जा रही थी गांजे की बड़ी खेप…..

*रायगढ़* । जिले में व्हीव्हीआईपी आगमन एवं आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले के होटल, ढाबा, लाज में रूकने वालों की सघन जांच तथा सभी चेकपॉइंट्स, बैरियर में कड़ी नाकेबंदी की गई है । वहीं बदमाशों के अवैधानिक गतिविधियों पर निगाह रखने मुखबिरों को सक्रिय कर निगरानी रखी जा रही है जिसमें आज चक्रधरनगर पुलिस को गांजा तस्करी को विफल करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है । पुलिस टीम के हाथ कार में गांजा तस्करी कर रहे आरोपी के कब्जे से 01 क्विंटल, 05 किलो गांजा बरामद हुआ है ।

जानकारी के मुताबिक आज दिनांक 10.09.2023 के सुबह थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक उड़ीसा पासिंग होंडा कार में उड़ीसा से रायगढ़ की ओर गांजा लेकर आ रहा है । थाना प्रभारी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को मुखबिर सूचना से अवगत कराकर अपने स्टाफ को अलर्ट कर चेक पॉइंट्स में नाकेबंदी के लिये लगाया गया था । ग्राम नवापाली में नाकेबंदी कर रही पुलिस टीम को देखकर एक संदिग्ध *होंडा कार OR BT 9999* का चालक तेज रफ्तार से भागने का प्रयास किया जिसके प्रयास को विफल कर पुलिस टीम ने पकड़ा । कार का चालक पूछताछ में अपना नाम *वरुण सिंह पिता रण विजय सिंह उम्र 32 साल निवासी बैकुंठपुर कोरिया* बताया जिसे नाकेबंदी के कारणों की जानकारी देकर उसके वाहन की तलाशी लिए जाने पर आरोपी के कर की डिक्की में पेपर लपेट हुआ 20 पैकेट मादक पदार्थ जिसकी पहचान गांजा के रूप में हुई । वजन तौल में कुल *105 किलोग्राम गांजा कीमती 10,50,000 रूपये* का पाया गया । आरोपी वरुण सिंह ने बताया कि 2 साल पहले उसने सेकंड हैंड होण्डा कार क्राय किया था जिसमें गांजा तस्करी का कार्य करता है । आरोपी ने बताया कि वह उड़ीसा के जयपुर से गांजा लेकर पहले बैकुंठपुर, कोरिया, मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों में विक्रय किया है, आज भी वह ओड़िसा जयपुर से गांजा लेकर ओड़िसा के रायगड़ा-बलांगीर-संबलपुर-झारसुगुड़ा-कनकपुरा होते रायगढ़ से आगे जाने वाला था और पकड़ा गया ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING