Advertisement Carousel
Uncategorized

बिलासपुर रेंज आईजी अजय यादव ने किया डीआईजी कार्यालय रायगढ़ का उद्घाटन….

*रायगढ़* । आज दिनांक 11.09.2023 को जिला प्रवास में आये पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर श्री अजय यादव द्वारा बादल महल, रायगढ़ से संचालित होने जा रहे रायगढ़ रेंज डीआईजी कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना के बीच रिबन काटकर शुभारंभ किया गया है ।

विदित हो कि राज्य शासन द्वारा रायगढ़ रेंज को नया डीआईजी रेंज बनाते हुये भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री रामगोपाल गर्ग की पदस्थापना की गई है, आदेश के पालन में डीआईजी श्री रामगोपाल गर्ग द्वारा रेंज का चार्ज लेकर पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ से अस्थायी रूप से डीआईजी रेंज रायगढ़ का कार्य संचालन किया जा रहा था जो अब राजापारा रायगढ़ स्थित बादल महल से संचालित किया जायेगा । बादल महल भवन में सुचारू रूप से शासकीय कार्य संचालन के लिए

advertisement

आवश्यक सुधार कार्य कराया गया है । जिले में प्रस्तावित व्हीव्हीआईपी कार्यक्रम को लेकर रायगढ़ प्रवास पर आये रेंज आईजी श्री अजय यादव के हाथों आज एक संक्षिप्त कार्यक्रम में कार्यालय का उद्घाटन श्री अजय यादव द्वारा किया गया । शुभारंभ कार्यक्रम में डीआईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर रायगढ़ श्री तारण प्रकाश सिन्हा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ एसपी आशुतोष सिंह, सेनानी 16 वाहिनी श्री जितेन्द्र शुक्ला समेत जिले के एवं व्हीव्हीआईपी ड्यूटी के लिये आये अधिकारीगण व रेंज कार्यालय के स्टाफ मौजूद थे । कार्यक्रम दौरान आईजी श्री अजय यादव द्वारा मीडियाकर्मियों से रायगढ़ रेंज के बनने से यहां आमजन को इसका लाभ मिलना बताया गया । साथ ही उन्होंने प्रस्तावित व्हीव्हीआईपी कार्यक्रम को लेकर पुलिस की तैयारियों की जानकारी भी मीडिया को दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING