Advertisement Carousel
Uncategorized

जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा सामुदायिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन….शताधिक ग्रामीण महिलाएॅ ने किया, अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन

advertisement

तमनार- जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा गारे पालमा माइंस प्रक्षेत्र के ग्राम टपरंगा में महिलाओं में निहित प्रतिभा को उचित मंच प्र्रदान कर उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए एक दिवसीय सामुदायिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के खेलों हांडी फोड़, चम्मच दौड़, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, कबड्डी एवं बलून प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 160 से अधिक ग्रामीण महिलाएॅ सहभागिता बनकर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री ओमप्रकाश जी, कार्यकारी उपाध्यक्ष, माइंस, जेपीएल तमनार के मुख्य आतिथ्य, श्री ऋषिकेश शर्मा, महाप्रबंधक, श्री हेमसागर सिदार, सरपंच ग्राम पंचायत टपरंगा एवं श्रीमती शीतल पटेल के विशिष्ठ आतिथ्य एवं शताधिक ग्रामीण व स्व सहायता समूह की महिलाओं की उपस्थिति में वीणापाणी मां सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया।


कार्यक्रम में ग्राम टपरंगा, झाराड़ीह एवं धौराभाठा ग्राम की 160 से अधिक महिलाओं ने विभिन्न खेल जैसे हांडी फोड़, चम्मच दौड़, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, कबड्डी एवं बलून प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपने में निहित प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
गौरतलब हो कि ग्रामीण महिलाएॅ पहली बार अपने घरों से निकलकर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग ली जो अपने आप में आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान अपने मुख्य आतिथ्य सम्बोधन में श्री ओमप्रकाश जी ने कहा कि खेल व्यक्तित्व

विकास का सशक्त माध्यम है। आज इन प्रतिभागी महिलाओं के चेहरे की मुस्कान को देखकर स्वमेव अनुमान लगाया जा सकता है कि वे आज कितने हर्षित हैं। आज वे फिर से अपने बचपन को जीने का प्रयास कर रहीं हैं। वे भविष्य में आने वाले सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। वहीं श्री ऋषिकेश शर्मा ने कहा कि महिलाओं ने इन खेलों के माध्यम से यह दिखाया कि वे प्रतिभा सम्पन्न है। उनमें प्रतिभा कुट कुट कर

भरी हुई है। उन्होनें आश्वस्त किया कि वे जीविकोपार्जन के क्षेत्र में जो भी कार्य करना चाहती हैं, जेएसपी फाउण्डेशन सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ग्राम सरपंच श्री हेमसागर सिदार जी ने कहा कि इस तरह का आयोजन ग्राम टपरंगा में पहली बार हुआ है जिसमें महिलाओं ने इतनी रुचि लेते हुए भाग लिया है इसके लिए जेएसपी

फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार का प्रयास स्तुत्य है। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती शीतल पटेल ने समस्त अतिथियों को बहुमुल्य समय प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को साधुवाद ज्ञापित किया और आश्वस्त भी किया कि आने वाले दिनों में ऐसे प्रतियोगिताओं का आयोजन पुनः किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING