Advertisement Carousel
Uncategorized

विकासखंड स्तरीय कला उत्सव में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

*रायगढ* :- *राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के पत्र के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले के विभिन्न विकासखंडों में कला उत्सव से संबंधित विभिन्न विधाओं जिसमे एकल गायन (शास्त्रीय एवं लोकगीत) एकल नृत्य (शास्त्रीय एवं लोक नृत्य) ,वादन , चित्रकला (द्विविमीय एवं त्रिविमीय) मूर्ति कला,अभिनय आदि विधाओं में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा नवी से 12वीं तक की विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रायगढ़ जिले के जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी बाखला , जिला मिशन समन्वयक श्री एन के चौधरी के मार्गदर्शन तथा एडीपीओ एवं जिला प्रभारी ( कला उत्सव) श्री जे के राठौड़ तथा कला उत्सव के जिला नोडल अधिकारी श्री आलोक स्वर्णकार के निर्देशन में विकासखंड

शिक्षा अधिकारी श्रीटी के जाटवर,बीआरसी रायगढ श्री मनोज अग्रवाल एवं एबीईओ तथा विकासखंड नोडल अधिकारी (कला उत्सव) श्री अनिल साहू के कुशल प्रयास से शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल में दिनांक 15 सितंबर 2023 को विकासखंड स्तरीय कला उत्सव का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रायगढ़ विकासखंड के शासकीय एवं

advertisement

अशासकीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का पूरे उत्साह एवं मनोयोग से प्रदर्शन किया। अलग-अलग विधाओं के लिए गुणी निर्णायकों के द्वारा शासन निर्देशित निर्देशों का सहजता एवं सरलता से पालन करवाते हुए पूरी प्रतियोगिता को स्वस्थ वातावरण में संपादित किया गया।*

*कार्यक्रम का सफल संचालन मंच संचालन श्री शैलेन्द्र नंदे व्याख्याता द्वारा किया गया। विभिन्न विधाओं के प्रदर्शन के बाद निर्णायकों के कुशल निर्णय पश्चात जिन विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता के लिए किया गया है जिसमे 1 – वादन (स्वर वाद्य) अर्पण गुप्ता – सेंट टेरेसा स्कूल रायगढ़ 2- वादन (अवनाद्य वाद्य )- हर्ष राज सिंह – सेंट टेरेसा

स्कूल रायगढ़ 3- गायन (पारंपरिक)- वासुदेव दुबे – (साधुराम विद्या मंदिर)- कु कात्यायनी पालके (शास नटवर इंग्लिश स्कूल ,हिंदी माध्य) – शालिनी शुक्ला – (आदर्श ग्राम्य भारती किरोड़ीमल नगर)5 -गायन (शास्त्रीय)मुस्कान ठाकुर – आदर्श ग्राम्य भारती किरोड़ीमालनगर 6-खिलौने नमन सिन्हा- सेंट टेरेसा स्कूल सपना जयसवाल- शास नटवर अंग्रेजी स्कूल 7- नृत्य (शास्त्रीय)


समृद्धि शुक्ला- सेंट टेरेसा स्कूल
8- नृत्य (लोक)- रूद्र शर्मा – सेंट टेरेसा स्कूल पायल यादव , आदर्श ग्राम्य भारती किरोड़ीमालनगर – कु निकिता मेहर (शास नटवर इंग्लिश स्कूल ,हिंदी माध्य)9- एकल अभिनय शिक्षा सिंह – जूटमिल10- दृश्यकला (त्रिआयामी)विवेक प्रधान – सेंट टेरेसा स्कूल हर्षिता पटेल ,सेंट टेरेसा स्कूल 11- दृश्यकला ( द्विआयामी)नितिन चौहान – सेंट टेरेसा स्कूलख्वाहिश देवांगन – सेंट टेरेसा स्कूल


*जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित सभी प्रतिभागियों को विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री टी के जटवार एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अनिल साहू ने अग्रिम बधाई देते हुए उनसे अगले स्तर पर अच्छे प्रदर्शन की आशा की है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING