Advertisement Carousel
Uncategorized

भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए रायगढ़ जिला उपाध्यक्ष विकास केडिया

जशपुर/अंबिकापुर । बीते दो तीन दिनों से जशपुर अंबिकापुर जिले पहुंची छग भाजपा की परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम में सक्ति विधानसभा प्रभारी व रायगढ़ जिला भाजपा उपाध्यक्ष विकास केडिया भी शामिल होने पहुंचे हुए है।

advertisement

जारी प्रेस विज्ञप्ति ने भाजपा नेता विकास केडिया ने कहा कि कल 17 सितंबर को परिवर्तन यात्रा का काफिला सुबह जशपुर जिले के पत्थलगांव शहर से हुई , जहां से काफिला क्रमशः पत्थलगांव के फुलेता चौक से होते हुये अंबिकापुर जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के गुतुरमा, बतौली, लुण्ड्रा के रघुनाथपुर से होकर देर रात जिला मुख्यालय अम्बिकापुर पहुंचा, वही आज सुबह विकास यात्रा का काफिला अंबिकापुर मुख्यालय से निकलकर जिले की शेष विधानसभा क्षेत्रों जिसमें बलरामपुर, रामानुजगुंज से होकर पड़ोसी जिले सूरजपुर पहुंचेगी।

छग भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेशस्तरीय नेतागण एवं वरिष्ठ पदाधिकारीगण इस परिवर्तन यात्रा के जरिए पूरे छग राज्य की जनता से रूबरू हो रहे हैं और आम जनता से सीधा संवाद कर उनसे पूछ रहे हैं कि कांग्रेस शासित भूपेश बघेल सरकार ने अपने घोषणा पत्र में जो कहा गया वो सब आम जनता को मिला ?

आगे भाजपा नेता श्री केडिया ने कहा जशपुर अंबिकापुर की यात्रा में शामिल होने के बाद उन्होंने बहुत करीब से अनुभव किया है कि कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा जितना उत्साह पार्टी कार्यकर्ताओं में है उससे कई गुणा ज्यादा उत्साह आम जनता में है और वे लोगों के उत्साह को देखकर निजी तौर पर बेहद उत्साहित और आश्वस्त हैं कि आम जनता भी अब प्रदेश की झूठी और लबरी भूपेश बघेल सरकार से त्रस्त हो चुकी है और उसे उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

आगे भाजपा नेता श्री केडिया ने यह भी कहा कि जशपुर और अंबिकापुर जिले पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा का अगुवाई विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल और छग के पूर्व गृह मंत्री श्री रामविचार नेताम जैसे दिग्गज नेताओं के कुशल मार्गदर्शन में जशपुर और अंबिकापुर जिले सहित पूरे छग की आम जनता को यह संदेश भी दे रही है कि पहले भी हमने आप सबकी सेवा की है, आगे भी करेंगे। साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने गरीब कल्याण की जो योजनाएं चलाई है, उसका लाभ लोगों तक पहुंचाएंगे ताकि समाज के अंतिम आदमी को भी मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING