Advertisement Carousel
Uncategorized

विश्व प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट त्र्यंबक शर्मा ने चाइल्ड आर्टिस्ट कृतिका से की मुलाकात


रायगढ़। विश्व प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट त्र्यंबक शर्मा चक्रधर समारोह में हिस्सा लेने रायगढ़ में दो दिवसीय प्रवास में आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने फाइन आर्ट्स की बाल प्रतिभा चाइल्ड आर्टिस्ट कृतिका कुमार से मुलाकात की। कृतिका, ओपी जिंदल स्कूल में कक्षा छठवीं की छात्रा है।
कृतिका बहुत खुश हुई और उसने अपनी विविध कलात्मक रचनाएँ, जैसे कि ड्राइंग, पेंटिग और स्कैच्स, त्र्यंबक शर्मा को प्रदर्शित की। कृतिका की इस उम्र में इतनी गहरी समझ, कला की परिपक्वता और विषय की गहराई को देखकर त्र्यंबक शर्मा अत्यधिक प्रभावित हुए।
उन्होंने कृतिका को अपनी कला में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और उसे आशीर्वाद दिया। त्र्यंबक शर्मा का मानना है कि ऐसी प्रतिभाओं को समर्थन और प्रोत्साहन मिलना चाहिए ताकि वे अपनी कला में नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकें। चाइल्ड आर्टिस्ट कृतिका कुमार को उत्साहवर्धन के लिए त्र्यंबक शर्मा ने अपनी प्रसिद्ध कार्टून पत्रिका – कार्टून वाच भेंट की। 
दिव्या रुसेन कुमार की सुपुत्री कृतिका कुमार बहुत छोटी थी तब से उसकी रुचि आर्ट के प्रति रुचि है। उसकी बड़ी बहन ख्याति शास्त्रीय संगीत की साधिका है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING