Advertisement Carousel
Uncategorized

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का होगा आयोजन…

रायगढ़..जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष श्री अकरम खान एवं सचिव सौरभ पंडा ने बताया की छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ के वार्षिक खेल कैलेंडर के अनुसार २२वीं मिनी एवं सब जूनियर U-11 & U-13 राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन राजनंदगांव बैडमिंटन संघ द्वारा 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर २०२३ तक राजनंदगांव में कराया जा रहा है , उक्त प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता बालक अंडर 11 एवं 13 और बालिका अंडर 11 एवं 13 हेतु एकल वर्ग में बैडमिंटन प्रतियोगिता 1 अक्टूबर को चक्रधर क्लब रायगढ़ में शाम 4 बजे से कराया जायेगा।
प्रतियोगिता योनेक्स फैदर शटल कॉक से खेली जाएगी एवं जिसके लिए एकल हेतु 400 रुपये एंट्री शुल्क निर्धारित है।इसके अतिरिक्त जिले के खिलाडी जो राज्य बैडमिंटन संघ से पंजीकृत है उनको जिला संघ को 200 रुपये वार्षिक पंजीयन शुल्क के रूप में देना होगा।

advertisement


विजेता खिलाडी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मैन ड्रा में एंट्री मिल सकेगी एवं अन्य इच्छुक खिलाडी क्वालीफाइंग के लिए अपनी एंट्री भेज सकेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडियों को वार्षिक पंजीयन शुल्क छ ग बैडमिंटन संघ को प्रतियोगिता से पूर्व 220 रुपये देना अनिवार्य है जो संघ की वेबसाइट के माध्यम से भी की जा सकती है।

नोट :-
U-11 born on or after 1.1.2013
U-13 born on or after 1.1.2011

एंट्री संघ के अध्यक्ष अकरम खान 9827112774 एवं सचिव सौरभ पंडा को 7024141901 में भेजी जा सकती है।
एंट्री की अंतिम तिथि – 30 सितम्बर 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING