Advertisement Carousel
Uncategorized

गणेश विसर्जन के दौरान.. केलो में बहे किशोर का अब तक नही चला पता…कहां हुई चूक…पढ़िए पूरी ख़बर…

रायगढ़..कल शाम कयाघाट रपटा से केलो नदी में बहे किशोर का अब तक पता नहीं चल सका है।बताया जा रहा है की सोमवार की शाम मिट्ठूमुड़ा क्षेत्र के युवक गणेश विसर्जन के लिए केलो तट पर आए थे।इसी दौरान दस वर्षीय किशोर भी पानी में उतरा था।किंतु विसर्जन के उपरांत वो बालक नदी से वापस तट पर नही पहुंचा।जिससे उसके साथियों में भगदड़ मच गई।और तत्काल इस बात की सूचना बच्चे के परिजनों और पुलिस को दी गई।कल शाम से ही बच्चे के परिजन और पुलिस उसकी खोजबीन में लगी हुई थी।आज सुबह से होमगार्ड के जवान और गोताखोरों की भी टीम बच्चे की तलाश कर रही है।लेकिन अब तक पानी में बहे किशोर का पता नही चल पाया है।

advertisement


बता दें की तीन चार दिनों से नदी और तालाबों में गणेश विसर्जन चल रहा है।लेकिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर नदी और तालाबों में कोई भी पुख्ता इंतजामात नही किए गए हैं।और ना ही विसर्जन स्थलों पर लाइट की भी कोई व्यवस्था है।नदी के सारे तट जहां पर ज्यादातर गणेश और दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित की जाती है,अंधकार में डूबे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING