Advertisement Carousel
Uncategorized

बनोरा के नेत्र शिविर में 120 मरीज चिन्हित

रायगढ़ :- ग्राम बनोरा स्थित अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के तहत अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र में 24 सितंबर को आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में 120 मरीजों को चिन्हित किया गया।ग्राम बनोरा, महापल्ली, लोइंग,बेलेरिया,डूमरपाली ,खैरपाली ,नवापारा, कुकुर्द,शकरबोगा, कोसमपाली, भोजपल्ली,बासनपाली, सालेओना, कारिछापर, सिंहपूरी, बरधारा (उड़ीसा), कोटरपाली, रायगढ़,विश्वनाथपाली,कोतरलीया,जामगांव ,राजपुर (लैलूंगा)

advertisement

कांसाबेल (जशपुर)गोहडीडिपा, बनखेता, किरोड़ीमल नगर, से आए 120 मरीजों को चिन्हित किया गया। 27 मरीजों को नि:शुल्क चश्मा वितरण किया गया साथ ही 50 मरीज़ों को उनके नंबर के अनुसार चश्मा बनवाकर अगले माह 8 अक्टूबर रविवार को वितरित किया जायेगा। शिविर में 28 मरीजों को नेत्र सम्बन्धित दवा वितरित की गई। मोतियाबिंद के 27 मरीज

चिन्हित किए गए।विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मोतियाबिंद मरीजों को उचित परामर्श दिया गया । यह बताना लाजमी होगा कि पूज्य पाद प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन में ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य संबधी निःशुल्क सेवाए निरंतर संचालित की जाती है ताकि ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत जनता को इन सेवाओं को लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING