Advertisement Carousel
Uncategorized

छ.ग.के सुमित को मिला इंडियन आइकॉन अवार्ड 2021 फिल्म प्रेम युद्ध को दिल्ली में राष्ट्रीय मानवाधिकार समिति एवं निति आयोग द्वारा किया गया सम्मानित


रायगढ़। राष्ट्रीय मानवाधिकार समिति एवं निति आयोग के तत्वाधान में दि लीला एम्बिएंस कान्वेंशन होटल में आयोजित इंडियन आइकॉन अवार्ड में देश के ख्यातिबद्ध लोगों सहित कई प्रख्यात उद्योगपतियों ने भी हिस्सा लिया। जिसमें देश के अलग-अलग क्षेत्र के कुछ चुनिंदा हस्तियों को सम्मानित किया गया। इसी श्रृंखला में रायगढ़ छत्तीसगढ़ से फिल्म निर्माता एवं निर्देशक सुमित मिश्रा को इंडियन आइकॉन अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया।


समाज में पसरे तमाम रूढिय़ों को तोड़ते हुए अपने हौसले से रिस्क लेकर बनाई गई छालीवुड की अब तक की सबसे बड़ी छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रेमयुद्ध को प्रदेशभर में जबरदस्त प्रतिसाद मिला, वहीं दूसरी ओर यह फिल्म राष्ट्रीय स्तर पर भी खूब चर्चा बटोर रही है। युवा निर्माता अशीष शर्मा एवं युवा निर्र्देशक सुमित मिश्रा को इस फिल्म में ट्रांसजेंडर वर्ग के लिए किये गए उतकृष्ठ कार्य के लिए दिल्ली में तारीफ करते हुए राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन द्वारा इंडियन आइकॉन अवार्ड -2021 से नवाजा गया है। गत रात्रि यह सम्मान उन्हें देश की राजधानी दिल्ली में हुए एक समारोह के दौरान वाइस ऑफ़ इण्डिया फेम मिष्ठा शर्मा के हाथों दिया गया।

advertisement



इनका भी हुआ सम्मान
फिल्म निर्देशक सुमित मिश्रा के साथ जानी मानी गायिका सुश्री रेशमी शर्मा रॉय एवं अंजली द्विवेदी को इंटरनेशनल डिवोशनल सिंगर अवार्ड से सम्मानित किया गया। समस्तीपुर के होनहार डॉ. सतीश कुमार रॉय व देश की प्रख्यात डॉ मेघा शाह और डॉक्टर परमार की संस्था को उनके उतकृष्ठ कार्य के लिए भी सम्मानित किया गया।

गोपी टॉकिज में लगातार तीसरे हफ्ते धूम मचा रही फिल्म प्रेम युद्ध
रायगढ़ और रायगढिय़ंस को लेकर राधे फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी निर्माता आशीष शर्मा व शहर के ही युवा निर्देशक सुमित मिश्रा की छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रेमयुद्ध इन दिनों शहर के गोपी टाकीज में चल रही है, इस फिल्म के गीत मोर मन मा मोती चूर के लड्डु में रायगढ़ के प्रसिद्ध स्थल तरूण बघेल व राजेश पांडिया के साथ आसानी से देखे जा सकते है साथ ही इशारा-इशारा, कर्मा गीत सहित सभी गाने यु-ट्यूब में धूम मचा रहा है। फिल्म में कलाकार अजय पटेल, वीना सेन्द्रे, राजेश पांडिया, दिव्या यादव, अनिल शर्मा, पुष्पांजलि शर्मा, संजू साहू, विक्रम राज, उर्वशी साहू के अभिनय को भी दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है।

रायगढ़ के कलाकारों में हर्ष
सुमित मिश्रा को दिल्ली में इंडियन आइकॉन अवार्ड -2021 मिलने पर उत्साहित रायगढ़ के  कॉमेडी स्टार तरूण बघेल, कार्यकारी निर्माता निलेश मिश्रा (सन्नी) केतन गहलोत, सुनील शर्मा, दीपक आचार्या, गगन कातोरे, विकास ठाकुर, ठेठवार गुरूजी, लालचंद यादव, राहूल चेतवानी, चंदन शर्मा, टींकू सिंह, अमन मिश्रा, यश अंबवानी, विरेन्द्र रात्रे,  विजय शर्मा, प्रभात सिंह, मयंक त्रिपाठी, गौरव मोरकर, युवराज सिंह आजाद का कहना है कि इस फिल्म को जिस खूबसूरती के साथ फिल्माया गया है, उसमें रायगढ़ शहर और यहाँ के कलाकारों को पहले पर्दे पर देखना अपने आप में एक सुखद अनुभव है। साथ ही इतने बड़े बजट की फिल्म रायगढ़ से बनना आने वाले समय में यह दर्शता है कि छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत में रायगढ़ की भागीदारी बड़े रूप में रहेगी। साथ ही सुमित के रायगढ़ आने पर ताम-झाम सहित उनके स्वागत की तैयारी भी जोरों पर शुरू कर दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING