Advertisement Carousel
Uncategorized

हर्षवर्धन का चयन राष्ट्रीय बैडमिंटन में संस्कार का विद्यार्थी है हर्षवर्धन पूरे राज्य मे मिला प्रथम स्थान

रायगढ़। जिले की प्रतितिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद आदि गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। संस्कार के विद्यार्थी हर्षवर्धन बारीक ने बैडमिंटन के खेल में जिले का नाम रोशन किया है। राजनांदगांव में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बैडमिंटन एकल में दुर्ग के खिलाड़ी को हराकर पूरे राज्य में अंडर 17 बैडमिंटन में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। संस्कार स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि हर्षवर्धन बारीक का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु राजनांदगांव के लिए हुआ था। जहां बैडमिंटन टीम गेम में बिलासपुर संभाग की पराजय हुई लेकिन एकल बैडमिंटन मे हर्षवर्धन बारीक ने दुर्ग के खिलाड़ी को हराकर फाइनल प्रतियोगिता जीत ली। हर्षवर्धन नवंबर माह मे गुजराज में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। स्थानीय रायगढ़ क्लब मे चल रही शटलर्स ऐकेडमी में सौरभ पंडा हर्षवर्धन को ट्रेनिंग देते है। हर्षवर्धन के पिता कृष्ण कुमार बारीक पुसौर ब्लॉक के केसापाली प्रायमरी स्कूल में प्रधान पाठक है एवं माता सविता बारीक गृहिणी है। हर्षवर्धन के चयन पर स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा, खेलकूद प्रशिक्षक कांति मानिकपुरी, रविकांत शर्मा, नेहा तिर्की एवं अन्य सभी शिक्षकगण व पालकगण ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी है।

advertisement


मेरे बेटे हर्षवर्धन के राष्ट्रीय प्रतियोगिताम में चयन पर बहुत प्रसन्न हूं। संस्कार पब्लिक स्कूल के द्वारा खेल के दौरान बहुत समर्थन एवं सहयोग किया जाता है। जिस कारण से मेरा बेटा आगे खेलने के लिए प्रोत्साहित हुआ इसके लिए संस्कार स्कूल प्रबंधन को बहुत-बहुत धन्यवाद।

संस्कार स्कूल के द्वारा शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी पूर्ण सहयोग किया जाता है। क्योकि व्यक्तित्व में शिक्षा एवं खेल का मिश्रण होने से आत्मविश्वास बढ़ता है। हर्षवर्धन की मेहनत से उसे सफलता मिली है। हम तो केवल माध्यम है। पूरे जिले को इसके लिए बधाई।

रामचंद्र शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING