Advertisement Carousel
Uncategorized

महादेव घाट छठ पूजा समिति ने छठ महापर्व की तैयारी को लेकर की बैठक….

रायगढ़। महादेव घाट छठ पूजा समिती खर्रा घाट सर्किट हाउस में विगत 15 वर्षों से घाट पर साफ सफाई, लाइटिंग एवं छठ पूजा का विशेष प्रसाद ठेकुवा, फल, चाय इत्यादि की व्यवस्था करती है। वहीं इस वर्ष भी आगामी 17 नवंबर 2023 शुक्रवार को नहाय खाय से प्रारंभ होकर 20 नवंबर 2023 सोमवार प्रात: काल अर्घ्य एवं पारणा से संपन्न होगी। वहीं दिन प्रति-दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढती जा रही है उसके मद्दे नजर आगामी महापर्व को लेकर आज प्रथम बैठक रखी गई। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए समिति सदस्य धनविजय सिंह ने बताया कि समिति के बैठक का मुख्य उद्देश्य यह था कि छठ घाट पर आगंतुक श्रद्धालु को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक होटल पुष्पक में संपन्न हुई।

समिति सदस्य धनविजय सिंह डब्बु ने सबसे पहले नगर निगम, सभापति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि घाट पर हर वर्ष हमें स्वयं के खर्च से काफी साफ-सफाई करनी पडती थी। सभापति महोदय के मार्गदर्शन में उपयुक्त साफ-सफाई हो जाती है। जन सहयोग से पूजा सम्पन्न होती है। जिसमें किसी श्रद्धालु को किसी तरह की कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। जिसपर विस्तृत चर्चा हुई व समिति आप के माध्यम से नगर के समस्त जनों से निवेदन करती है कि नगर वासी महादेव घाट पर पहुंच कर पूजा में सम्मलित हों। इसी तरह बैठक में मुख्य रुप से मनोज सिंह, प्रद्युम्न सिंह, राजीव साह, शेखर, अरुण सिंह, आनंद सिंह, चितरंजन सिंह, विजय सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय, श्याम नारायण गिरी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING