Advertisement Carousel
Uncategorized

आम जनता के साथ मिलकर करेंगे क्षेत्र के विकास के लिए काम=: शंकर लाल अग्रवाल…

रायगढ़
कांग्रेस पार्टी के टिकट के उठापटक के बीच कांग्रेस नेता शंकर लाल अग्रवाल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अपना सगन जनसंपर्क कार्यक्रम चलाए हुए हैं। अपने जन आशीर्वाद संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत शंकर लाल अग्रवाल गुरुवार और शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के पीहरा, बुदबुदा नवघट्टा जुर्डा विश्वनाथपाली लोइंग सालेओना में पदयात्रा कर लोगों से मुलाकात की है। इस दौरान प्रत्येक गांव में उन्होंने स्थानीय विकास के मुद्दों पर चर्चा की और लोगों को विकास कार्य के संबंध में सुझाव लिया है। उनकी जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि आम जनता के साथ जुड़कर रायगढ़ के विकास को नया आयाम दिया जा सकता है इसके लिए वह गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से स्थानीय विकास के मुद्दों पर चर्चा कर जरूरी विकास कार्यों का सूची तैयार कर रहे हैं ताकि आने वाले समय में प्राथमिकता के साथ सभी विकास कार्यों को पूरा किया जा सके। उनके जनसंपर्क के दौरान उनसे मुलाकात करने के लिए ग्रामीणों की भी अपार भीड़ पदयात्रा में शामिल हो रहे है गांव में बाजे गाजे के साथ उनका स्वागत हो रहा है शंकर लाल के सगन जनसंपर्क से कार्यकर्ता तथा ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING