Advertisement Carousel
Uncategorized

विधायक प्रकाश नायक की अगुवाई में जा सेक्टर की बैठक संपन्न, 11 पोलिंग बूथ के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए….


रायगढ़- इंसान को भगवान ने बनाया है।जिन्हे सब प्रणाम करते है। और मुझे विधायक आप लोगो ने बनाया है।मैं आप सबको प्रणाम करता हू।मेरा हमेशा से ही प्रयास रहा है कि मैं अपने लोगो के करीब रहु।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा पूर्वांचल क्षेत्र के मां मांकेश्वरी परिसर में आयोजित जामगांव सेक्टर की बैठक के दौरान कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कही गई।इस अवसर पर सर्वप्रथम विधायक द्वारा माता के मंदिर में दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेते हुए आमजन के सुख समृद्धि के लिए मंगल कामना की गई । वही उन्होंने आगे बताया कि मेरे द्वारा बीते 5 वर्षो के कार्यकाल में पूर्वांचल क्षेत्र के हर गांव में सी सी रोड,नाली,भवन इत्यादि आप लोगो की मांग के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया गया है।वही उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जहा गांव,गरीब,किसान,युवा,सियान,महिलाओ को अपनी योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया है।वही दूसरी और केंद्र की भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आम जनता की जेब में डाका डालने का कार्य किया है।

सैकडो की संख्या में उपस्थित रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता
गौरतलब हो कि विधायक प्रकाश नायक के नेतृत्व में लगातार सेक्टर बैठक का आयोजन किया जा रहा है।इसी तारतम्य में पूर्वांचल क्षेत्र के जामगांव मां मांकेश्वरी परिसर में पूर्वांचल जामगांव सेक्टर की बैठक संपन्न हुई।जिसमे 11 पोलिंग बूथ के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।वही आयोजित कार्यक्रम में जहा वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने नायक परिवार द्वारा किए गए विकास कार्यों के संबंध में बताया गया कि इनके द्वारा जहा पूर्वांचल क्षेत्र के पंडरी, जूरडा, लोइंग,भोजपल्ली सहित कई ग्रामों में तालाब निर्माण कार्य के साथ ही सिंचाई के क्षेत्र में किए गए कार्य मिल का पत्थर साबित हुए है।
इनकी रही उपस्थिति
आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक,विशेष सलाहकार कमल प्रधान,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आशीष चौबे,चंदन दास,अजीतराज,ब्लॉक कांग्रेस रायगढ़ (पूर्वांचल) ब्लॉक अध्यक्ष बासुदेव प्रधान,पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष संतोष चौहान,जोन अध्यक्ष सरोज नंदे ,उपाध्यक्ष मो अख्तर, गणेश अग्रवाल,सेक्टर प्रभारी अभिताभ गुप्ता,सेक्टर प्रभारी प्रदीप सा, उपाध्यक्ष सचिन मिश्रा
बोधराम गुप्ता,जिला सचिव रवि गुप्ता, पंचनंद मिश्रा,सरपंच सूरत पटेल मिथलेश नायक,जगदीश प्रधान
सरपंच उग्रसेन चौहान, टिकम् सिंह ठाकुर, महासचिव क्षेत्रमोहन बारीक, कुश पांडे,रतन कन्हैर, करीम खान, प्रकाश अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, गजेंद्र पटेल, संजय विश्वाल, कमलेश गुप्ता, दुर्योधन गुप्ता, नेहरू सा, विनोद चौधरी सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING