Advertisement Carousel
Uncategorized

चुनाव से पहले थाना प्रभारियों ने ली निगरानी और गुंडा बदमाशों की क्लास, अपराध से दूर रहने की दी गई समझाइश…..

*रायगढ़* । आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा सुरक्षा व शांति व्यवस्था सहित नवरात्र, दशहरा पर्व के मद्देनजर समस्त थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र के निगरानी, गुंडा बदमाशों को थाने बुलाकर उन्हें आचार संहिता का पालन करने और अपराधों से दूर रहने की समझाइश देने निर्देशित किया गया है ।

निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा, थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव तथा चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक सौरभ द्विवेदी द्वारा क्षेत्र के निगरानी, गुंडा बदमाशों सहित आपराधिक तत्वों को थाना हाजिर कराया गया । थाना प्रभारियों ने उन्हें जिले में आचार संहिता के प्रभावशील होने की जानकारी दिया गया और समझाइश दी गई कि वे अपराध से दूर रहकर शांतिपूर्वक जीवनयापन करें। पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है वे तत्काल उपस्थित होंगे । जिन बदमाशों में सुधार देखा जायेगा उनके नाम सूची से हटाने एसपी महोदय को पत्राचार करेंगे और जो सक्रिय पाये गये उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जाएगी।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING