Advertisement Carousel
Uncategorized

लग्जरी कार में गांजा की तस्करी, 1 क्विंटल 5 किलो गांजा के साथ गांजा तस्कर गिरफ्तार…

ग्राम मल्दा के पास सारंगढ़ टीआई विवेक पाटले नाकेबंदी कर किये रेड कार्यवाही….

advertisement

आरोपी से 10 लाख रुपए कीमती गांजा और 10 लाख की कार की जब्ती, एनडीपीएस की कार्यवाही….

कार का नम्बर प्लेट बदलकर ओडिसा के बरगढ़ से जांजगीर के जैजेपुर गांजा ले जाने की थी तैयारी…

रायगढ़ जिले में पिछले 03 दिनों में करीब 02 क्विंटल गांजा के साथ 06 आरोपी गिरफ्तार, दो दुपहिया, दो चार पहिया की जप्ती….

रायगढ़। पुलिस अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर सीमावर्ती प्रांत ओडिसा से हो रहे अवैध गांजा तस्करी रोकने जिला पुलिस लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है । आईजी श्री रतनलाल डांगी द्वारा भी अपने प्रवास पर गांजा परिवहन की कार्रवाई पर रायगढ़ पुलिस का पीठ थपथपाये थे ।

इसी क्रम में आज दिनांक 29/12/2021 को पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी लखन पटले एवं एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर सारंगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व में गांजा रेड की कार्रवाई में आरोपी गांजा तस्कर से *1 क्विंटल 5 किलो ग्राम अवैध गांजा की जप्ती* की गई है ।

आज सुबह टीआई विवेक पाटले को मुखबिर से सूचना मिली कि नई जेस्ट कार में उड़ीसा के बरगढ़ से गांजा लेकर तस्कर सरिया के रास्ते जांजगीर गांजा ले जा रहा है । सूचना के पुख्ता होने की अंदेशा पर थाना प्रभारी द्वारा थाने से विवेचकों की तीन टीमें बनाकर अलग-अलग मार्गों में नाकेबंदी किया गया । देर शाम मुखबिर द्वारा बताये गये जेस्ट कार के साथ तस्कर ग्राम मल्दा मार्ग में नाकेबंदी कर रहे टीआई विवेक पाटले के हाथ गांजा तस्कर आया । संदेही वाहन चालक को तलाशी के कारणों से अवगत कराते हुए उसके कार की विधिवत तलाशी ली गई । वाहन चालक कार के नीचे व डिक्की में बॉक्स बनाकर भारी मात्रा में गांजा रखकर तस्करी किया जा रहा था । गवाहों के समक्ष गांजा का वजन कराया गया वजन पर गांजा 1 क्विंटल 5 किलो ग्राम पाया गया जिसकी बाजार में वर्तमान कीमत करीब ₹10,05000 है । आरोपी के वाहन में OD 02 S1770 नंबर प्लेट लगाया हुआ था कार की तलाशी में एक और नंबर प्लेट मिला जो *CG-12 AW-1177* है जो वाहन का वास्तविक नंबर होना पाया गया । वाहन चालक आरोपी द्वारा नंबर प्लेट बदलकर गांजा की तस्करी किया जा रहा था, पूछताछ में *आरोपी प्रहलाद चन्द्रा पिता चैन सिंह चन्द्रा उम्र 27 वर्ष निवासी जैजेपुर जिला जांजगीर चांपा* द्वारा बरगढ़ ओडिशा से गांजा लेकर आना बताया । आरोपी से *1 क्विंटल 5 किलो गांजा कीमती करीब 10,05,000 एवं 10,00,000 रुपए कीमत की कार की जब्ती* कर आरोपी के विरुद्ध थाना सारंगढ़ में NDPS Act के तहत कार्यवाही की जा रही है ।

थाना प्रभारी विवेक पाटले के साथ कार्यवाही में प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव, टीकाराम खटकर, श्याम महंत, दुर्गेश सिंह, आरक्षक कृष्णा महंत, श्याम प्रधान, वीरेंद्र ठाकुर की अहम भूमिका रही है । इसके पूर्व भी थाना प्रभारी सारंगढ़ विवेक पाटले के नेतृत्व में ‍पिकअप वाहन में टमाटर के कैरेट के नीचे गांजा तस्करी को विफल कर आरोपी से 50 किलो गांजा की जप्ती की गई थी ।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के कुशल मार्गदर्शन पर पिछले 03 दिनों में डोंगरीपाली, सरिया एवं सारंगढ़ पुलिस की कार्रवाई में 06 आरोपियों से 01 क्विं टल 75 किलो गांजा के साथ जेस्ट, सेवरलेट कार, प्लसर बाइक, सुजुकी एक्सेस स्कुटी की जप्ती की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING