Advertisement Carousel
Uncategorized

चुनाव से ठीक पहले..जूटमिल क्षेत्र के लोगों ने जताया प्रकाश नायक पर भरोसा…पार्षद रत्थू जायसवाल के नेतृत्व में…

रायगढ़:–प्रकाश नायक और छत्तिश्गढ़ कॉग्रेस के 5 सालो में किये गए जन कल्याणकारी कार्यो से प्रभावित होकर जूटमिल क्षेत्र के 50 से अधिक युवाओ ने प्रकाश नायक के मार्गदर्शन एवं रत्थु जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रवेश किया।
प्रकाश नायक अपनी सक्रियता एवम मिलनसारिता को लेकर लोगो में अपनी एक अलग पहचान रखते है।यही कारण है कि बड़े बुजुर्गो,बच्चो के साथ साथ युवाओं में भी खासे लोकप्रिय है।

advertisement

वही दूसरी और कांग्रेस द्वारा भी अपनी योजनाओं के माध्यम से युवा वर्ग को लगातार आगे बढ़ाए जाने का कार्य किया जा रहा है।चाहे वह युवा मितान क्लब के माध्यम से विभिन्न आयोजनों के नाम से राशि उपलब्ध कराया जाना हो या फिर युवा बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता उपलब्ध कराया जाना हो।इन सारी योजनाओं से युवा वर्ग खासा उत्साहित है।जिसका जीवंत उदाहरण एक बार फिर देखने को मिला।जहा जूटमिल क्षेत्र के 50 से अधिक युवाओ ने रत्थु जायसवाल के मार्गदर्शन में विधायक प्रकाश नायक और कांग्रेस पार्टी पर अपनी आस्था जताते हुए कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस का दामन थाम लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING