Advertisement Carousel
Uncategorized

रायगढ़ के बदमाशों को खरसिया में गुंडागर्दी करना पड़ गया महंगा…खानी पड़ सकती है जेल की हवा…

खरसिया/रायगढ़-:रायगढ़ से जाकर खरसिया में गुंडागर्दी करना बदमाशों को महंगा पड़ गया है।पुलिस ने आदतन बदमाशों के खिलाफ मुक़दमा लिख लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ गुजरे मंगलवार(28-12-2021)को खरसिया के स्टेशन रोड गली में रायगढ़ के लल्ला जोगी उर्फ अजीत जोगी,सन्नी सरदार और इनके दो अन्य साथी इनोवा क्रमांक सीजी 12 एपी 8511 में सवार होकर तेज गति से गुजर रहे थे। इनोवा की रफ्तार काफी तेज थी।जिससे वाहन अनियंत्रित होकर वहां खड़ी बाइक में टकराकर बालू के ढेर में घुस गया।जिससे बड़ी घटना होते-होते टल गई।

advertisement

घटना के बाद वहां मौजूद सीताराम अग्रवाल और अन्य लोगों साथ लल्ला जोगी,सन्नी सरदार और उनके दो अन्य साथियों ने गली-गलौज करते हुए जान से मारने तक की धमकी दे डाली,जिसके बाद इन चारों के विरुद्ध पीड़ितों ने खरसिया चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाया गया है।रिपोर्ट के उपरांत खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए,लल्ला जोगी और सन्नी सरदार को हिरासत में ले लिया है। और उनके फरार साथियों की पतासाजी कर रही है।पुलिस ने बदमाशों के ख़िलाफ़ भादवि की धारा 279,427,294,506,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING