Advertisement Carousel
Uncategorized

साइबर सेल और जूटमिल पुलिस की वाहन चेकिंग कार्रवाई दौरान कार से बरामद नगद ₹5,28,130…जूटमिल पुलिस की संदिग्ध रकम की जप्ती, ओड़िसा रोड़ पर जांच में लगे थे पुलिस स्टाफ….

रायगढ़* । जिले में निर्वाचन व्यय एवं बिना अनुमति चुनावी प्रचार-प्रसार की निगरानी के लिये गठित SST/FST टीमों के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर प्रतिदिन जिले के प्रमुख मार्गो में थाना एवं साइबर सेल की टीम द्वारा वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 01/11/2023 के दोपहर उड़ीसा रोड बडमाल के पास वाहन चेक में लगी जूटमिल पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा ओड़िसा की ओर से आ रही मारूति कार क्रमांक सीजी 13 ए.क्यू. 4859 को चेक किया गया । वाहन डिक्की के अंदर एक थैले में ₹500, ₹200, ₹50 और ₹10-₹10 के नोट *कुल ₹5,28,130* मिला । वाहन में उपस्थित विकास अग्रवाल पिता दशरथ अग्रवाल उम्र 40 साल निवासी पार्क एवेन्यू भगवानपुर रोड़ थाना कोतरारोड जिला रायगढ़ को पुलिस अधिकरियों द्वारा वाहनों में मिले नगद रुपए के संबंध में पूछताछ किया गया और नगद रूपयों के संबंध में आवश्यक दस्तावेज की मांग किये । विकास अग्रवाल द्वारा मौके पर कोई कागजात नहीं दिखा पाये । जूटमिल पुलिस द्वारा संदिग्ध रकम की *धारा 102 CrPC के तहत जप्ती* कार्यवाही किया गया तथा विकास अग्रवाल को जानकारी दी गई कि वे कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ के कक्ष क्रमांक 21 में जप्त रूपयों के संबंध में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर रुपए रिलीज करा सकते हैं । थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा संदिग्ध रकम की जप्ती कार्यवाही से जिला निर्वाचन कार्यालय को अवगत कराया गया है । वाहन चेकिंग कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र यादव तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, आरक्षक महेश पंडा, विक्रम सिंह, नरेश रजक, सुरेश सिदार, रविन्द्र गुप्ता तथा थाना जूटमिल के आरक्षक जितेंद्र दुबे, सत्या यादव शामिल रहे

advertisement
        * ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING