Advertisement Carousel
Uncategorized

डेंगू समाप्त करने के लिए वार्डो में सघन जांच

रायगढ़। शहर में सफाई व्यवस्था और डेंगू से बचाव के लिए नगर निगम की टीम प्रतिदिन कार्य कर रही है शहर एव वार्डो में सघन जांच कर वहा की सफाई और जमा हुए पानी में डेंगू बचाव सामग्री समय समय पर छिड़काव भी किया जा रहा है नगर निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा मधुलिका सिंह की टीम के द्वारा लोगो तक जाकर डेंगू के प्रति जागरूकता भी बताई जा रही है एवम रहवासियों को घरों एवम छत में जाम हुए पानी को साफ करने की समझाईश भी दी जा रही है ।

advertisement


कल गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की टीम एवं नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम वार्ड के स्वच्छता प्रभारी के द्वारा वार्ड क्रमांक 42 बजरंग पारा स्थित आई. एच. डी. पी. भवन एवं भवन की चारों ओर निरीक्षण कर डेंगू के मच्छर को समाप्त करने के लिए आवास एवं आसपास में जांच किया गया जांच के दौरान घरों के आसपास मैलाथियान पाउडर, लिक्विड, स्प्रे एवं जला मोबिल का छिड़काव का कार्य किया सुबह शाम दोनो समय किया गया साथ ही साथ उक्त स्थल के रहवासियों को डेंगू बीमारी से बचाव संबंधित जागरुक भी किया गया और घर एवम आसपास की सफाई रखने की समझाइश दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING