Advertisement Carousel
Uncategorized

पार्टी से बगावत करना…शंकरलाल अग्रवाल को पड़ गया महंगा…कांग्रेस ने लिया एक्शन…पढ़िए पूरी खबर…

रायगढ़…रायगढ़ विधानसभा से पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के कोषाध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है।प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने आज उन्हे छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

advertisement


बता दें की शंकर अग्रवाल ने भी रायगढ़ विधानसभा से टिकट मांगा था।किंतु उन्हें टिकट नहीं मिली थी।जिसके बाद शंकर अग्रवाल ने निर्दलीय चुनाव लडने का मन बना लिया था।बहरहाल शंकर अग्रवाल अभी भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं।राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है की शंकर अग्रवाल के चुनाव लडने से इसका सीधा असर कांग्रेस पर होगा।और कांग्रेस को मिलने वाले वोट में कमी आएगी,जिससे चुनाव के नतीजों पर सीधा असर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING