Advertisement Carousel
Uncategorized

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रति क्विंटल धान 32 सौ रुपए- विधायक प्रकाश नायक, लड्डुओं से तौले गए विधायक प्रकाश नायक


रायगढ़- आज आप लोगो के बीच एक बार फिर आशीर्वाद लेना है।5 वर्ष पूर्व आप लोगो के आशीर्वाद से विधायक बना था।तब से लेकर अब तक आप लोगो द्वारा बताए गए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया।एक और जहा पूर्व की भाजपा सरकार ने 15 वर्षो तक किसानों के साथ ठगी करके प्रदेश में राज किया।धान की कीमत बढ़ाने का महज झूठा वायदा किया।वही कांग्रेस द्वारा अपने वायदे के मुताबिक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही धान की कीमत में वृद्धि की गई।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा पूर्वांचल क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान लोगो को संबोधित करते हुए कही गई।वही उन्होंने आगे बताया कि एक बार फिर किसानों को धान की कीमत 32 सौ देने का वायदा किया गया है।यही नहीं घोषणा के अनरूप किसानों का कर्जा माफ होगा।वही महिला स्वसहायता समूहों की बहनों का कर्ज भी माफ होगा।10 लाख रुपए तक उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी।2 सौ यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगा।प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर जहा गैस सिलेंडर पर 5 सौ रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।साढ़े 17 लाख आवास मिलेगा।प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गांव,गरीब,किसान सियान युवा महिलाओ सहित हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है।
वार्ड क्रमांक 29,30,31 एवम 32 में किया सघन जनसंपर्क
गौरतलब हो कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधायक प्रकाश नायक लगातार शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगो से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है।जहा लोगो का उन्हे भारी समर्थन मिल रहा है।इसी क्रम में जहा शहरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक। 29,30,31 व 32 में पहुंचे।तो वही पूर्वांचल क्षेत्र के ग्राम मनूवापाली, कुकुर्दा, धरमपुर,भोजपल्ली,विश्वनाथपाली पहुंच लोगो का आशीर्वाद प्राप्त किया।जहा ढोल ,नगाड़ों, फूल माला आतिशबाजी के साथ विधायक का उत्साहपूर्वक स्वागत सत्कार किया गया।आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रकाश नायक की कार्यप्रणाली से प्रभावित ग्राम मनुआपाली में दर्जनों युवाओं द्वारा विधायक के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया गया।बताना लाजमी होगा कि अपने जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक ग्राम गडउमरिया भी पहुंचे।जहा समूचे ग्रामवासियों द्वारा अपने लाडले विधायक की आवभगत करते हुए उन्हें लड्डूओ से तौला गया।विधायक प्रकाश नायक जिंदाबाद के गगनभेदी नारो से समूचा अंचल गुंजायमान नजर आया।आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेसीजनो एवम गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING